LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर लोकसभा के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से शाम्भवी चौधरी ने की अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत, लोगों का मिला जनसमर्थन और आशीर्वाद

समस्तीपुर लोकसभा के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से  शाम्भवी च

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी  शाम्भवी चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के बाद आज शनिवार को पूसा प्रखण्ड के बहुदरा चौक मोरसंड से जनसंपर्क की शुरुआत की।  इस दौरान उन्होंने गढ़िया चौक‚ पूसा फार्म‚ पूसा बाजार‚ ठाकुरबाड़ी आदि जगहों पर लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिए व एनडीए उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे। जगह-जगह ग्रामवासियों ने उनका मिथिला पाग व फूलों के माला के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जनता मे काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है। 

बता दें कि शिक्षित‚ युवा और महिला प्रत्याशी को लेकर जनता में भरोसा है कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का विकास जरूर होगा। 10 सालों से केंद्र की एनडीए सरकार पर जनता का अटूट विश्वास आज भी कायम है। शांभवी चौधरी ने कहा कि विकसित समस्तीपुर के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर के निशान पर 13 मई को होने वाले चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे मतदान करने की अपील की।  आगे उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद जिस तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत बनाने को लेकर सभी वर्गों में उत्साह व उमंग देखने को मिला वो मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं।

पिछले 10 साल मे एनडीए की सरकार मे गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और विकास के कार्य किए गए। चाहे वो महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की बात हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था करना। अगले पांच सालों के लिए भी एनडीए सरकार की गारंटी तैयार है जो विकसित भारत के सपने को साकार करने मे मदद करेगा। 

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में NDA के पक्ष मे सकारात्मक माहौल है और जनता युवा सोच के साथ खड़ी हैं। नामांकन शुरू होने के 3 दिन बाद भी विपक्ष को चुनाव लड़ाने के लिए समस्तीपुर से उम्मीदवार नही मिल रहा यही हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है।

NSIT
Nsmch