LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

अयोध्या पहुंची सांसद शाम्भवी चौधरी, रामलला के दर्शन के बाद राम रसोई में खुद लोगों को परोसा भोजन

अयोध्या पहुंची सांसद शाम्भवी चौधरी, रामलला के दर्शन के बाद र

AYODHYA : समस्तीपुर लोकसभा से सांसद शाम्भवी चौधरी अपने पति सायण कुणाल के साथ पवित्र नगरी अयोध्या पहुंची और जहाँ उन्होंने श्री रामलला के दर्शन के पश्चात पटना स्थित महावीर ट्रस्ट द्वारा संचालित अमावां राम मंदिर में स्थित राम रसोई पहुंचकर लोगों के बीच भोजन वितरण कर जरूरतमंदों की सेवा की।

Diarch GO

राम रसोई में सांसद चौधरी और उनके पति ने स्वेच्छा से भोजन वितरण किया और भक्तों तथा तीर्थयात्रियों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और अयोध्या का महत्व पूरे देश के लिए अत्यंत पवित्र और प्रेरणादायक है, और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के निकट स्थित अमावां राम मन्दिर में, पिछले पाँच सालों से राम_रसोई का लगातार संचालन किया जा रहा है। अयोध्या पधारे सभी दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था आचार्य किशोर कुणाल जी की देखरेख में पटना स्थित महावीर ट्रस्ट के द्वारा हीं की जाती है। सांसद चौधरी ने भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा कार्यों में भागीदारी करने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि वह अपने क्षेत्र में भी ऐसी सेवाओं को बढ़ावा देंगी।