LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

कल्याणपुर में एनडीए चुनाव कार्यालय का शांभवी चौधरी ने किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के लिए जनता के बीच किया जनसंपर्क

कल्याणपुर में एनडीए चुनाव कार्यालय का शांभवी चौधरी ने किया उ

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी जी ने संयुक्त रूप से  कल्याणपुर प्रखण्ड में एनडीए के मुख्य चुनाव कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  शाम्भवी चौधरी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह कार्यालय यहां की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा और समस्तीपुर से एनडीए की प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से समस्तीपुर की जनता से हमे आशीर्वाद और प्यार मिल रहा हैं उम्मीद हैं 13 मई को होने वाले चुनाव में भी माता सीता की धरती के लोगों का हमें भरपूर वोट के रूप में आशीर्वाद मिलेगा। यहां के लोगों ने मुझे बेटी माना हैं तो चुनाव बाद भी मैं आपके सुख-दुख में हमेशा साथ रहने वाली हूँ। और आपके हर उम्मीदों पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। 

इसके उपरांत कल्याणपुर और वारिसनगर प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। इस दौरान उत्साहित जनता ने एनडीए प्रत्याशी को जीत को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्तीपुर को आपके जैसी लगनशील मेहनती और शिक्षित प्रतिनिधि की जरूरत है ताकि क्षेत्र में रूके हुए विकास कार्यों को फिर से गति मिल सके।

वही दूसरी ओर शांभवी चौधरी ने कल्याणपुर में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीताश कुमार जी की 5 मई को होने वाली जनसभा को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी बेटी को जीत का आशीर्वाद देने के लिए पहुंचने की अपील की। एनडीए प्रत्याशी ने इस दौरान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर पंचायत खजूरबन्नी टोला में बुधवार को आग लगने से दर्जनों घर जलने की सूचना पाकर आज घटनास्थल पर पहुंच कर शोकग्रस्त परिवारों से मुलाकात कर वर्तमान स्थिति से अवगत होकर स्थानीय प्रशासन से हर संभव मदद करने का आग्रह किया और अपने तरफ से भी जरूरत के सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। 

NSIT
Nsmch

इस दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी‚ कल्याणपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष  राजकुमार सिंह जी‚ भाजपा के मंडल अध्यक्ष  विजय ठाकुर सिंह जी‚ लोजपा (रा) के प्रखण्ड अध्यक्ष जयवर्धन साह जी समेत बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे।