LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सांसद बनने के बाद एक्शन में शांभवी चौधरी, पूर्व मध्य रेलवे अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, यात्रियों की सहूलियत के लिए दिया कई निर्देश

सांसद बनने के बाद एक्शन में शांभवी चौधरी, पूर्व मध्य रेलवे अ

SAMASTIPUR: समस्तीपुर की सांसद बनने के बाद शांभवी चौधरी एक्शन मोड में हैं। बीते दिन शांभवी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद वहां की बदत्तर विधि व्यवस्था को देख अधिकारियों की क्लास भी लगाई। वहीं आज शांभवी चौधरी की अध्यक्षता में डी.आर.एम कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में सांसद ने विकास के कार्यों का जायजा लेते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए जरुरी दिशा-निर्देश दिया।

दरअसल, आज पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर की नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी ने की। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर सहित लोकसभा के अन्य स्टेशनों पर चल वहां चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा के विकास, रेलवे की लंबित समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही मांगों की ओर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। बैठक के दौरान विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी, समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहे।

बता दें कि सांसद शांभवी निर्वाचित होने के बाद से ही अपने लोकसभा क्षेत्र में काफी एक्टिव देखि जा रही हैं, इसी क्रम में सोमवार की शाम भी उन्होंने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर लिया और वहां की बदहाली को देखने के बाद अधिकारीयों तथा डॉक्टर की क्लास लगा दी थी।

NSIT
Nsmch