LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नित्यानंद राय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुई शांभवी चौधरी, मांझी का लिया आशीर्वाद, समस्तीपुर सीट को लेकर बता दिया - कितने लाख वोट से होगी जीत

नित्यानंद राय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुई शांभवी चौधर

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी मंगलवार को शहर के पटेल मैदान मे उजियारपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी व गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी के नामांकन सभा मे शामिल हुई। मंच पर उपस्थित एनडीए के नेताओं ने शाम्भवी जी का पाग और माला से स्वागत किया। नामांकन सह आशीर्वाद सभा मे बड़ी संख्या मे जुटे एनडीए के कार्यक्रताओं ने उजियारपुर और समस्तीपुर लोकसभा सीट 4 लाख से अधिक मतो से जीतने का संकल्प लिया ताकि देश मे फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बने और नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार पुनः देश के प्रधानमंत्री बने। 

आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए शाम्भवी जी ने कहा कि इस चुनाव मे समस्तीपुर की जनता देश विरोधी पार्टी और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए तैयार है। हर बार समस्तीपुर की जनता ने बेटे को मौका दिया है लेकिन इस बार बेटी को आशीर्वाद देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की एनडीए सरकार जिस तरह बहुत सारी योजनाएं चला रही है उससे निश्चित रूप से महिलाओं के जीवन मे बदलाव आया है। बेटियां आत्मनिर्भर हो रही है। बिहार मे एनडीए की सरकार जन्म से स्नातक तक लाखों रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप मे दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश मे 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ। 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिया गया। 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया और महिलाओं को चूल्हे की धूंआ से आजादी मिली। 

NSIT
Nsmch

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण

सरकारी नौकरियों में बिहार की एनडीए सरकार 35% आरक्षण महिलाओं को दे रही है जिससे बेटीयां भी अपने सपने साकार कर रही है। आज के सभा मे उमड़ा आपार जन सैलाब इस बात का प्रमाण है कि इस बार फिर से समस्तीपुर और उजियारपुर से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी। विपक्षी पार्टी चुनावी मैदान मे आने के बाद मुद्दो से भटकाने के लिए स्थानीय और बाहरी उम्मीदवारों मे लोगों को उलझाना चाहते है ऐसे लोगों को मै बताना चाहती हूँ कि हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है और पूरा देश मोदी जी का परिवार है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है ताकि विकसित भारत और विकसित समस्तीपुर का निर्माण हो सके। 

जीतन राम मांझी ने दिया जीत का आशीर्वाद

मंच पर उपस्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  जीतनराम मांझी जी से एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने आशीर्वाद लिया। नामांकन समारोह मे शामिल होने आए बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी‚ लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान जी समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं ने समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी  शाम्भवी जी को और उजियारपुर से एनडीए प्रत्याशी  नित्यानंद राय जी को 4 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीताने की अपील की ताकि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य में अहम योगदान दे सके।