LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

कुर्था सीओ पर गंभीर आरोप, विरोध मे किसानों ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिन जनता के नाम कार्यक्रम का किया आयोजन

कुर्था सीओ पर गंभीर आरोप, विरोध मे किसानों ने प्रखंड कार्याल

अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के लोगों को जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार के आ रही कठिनाइयों को लेकर बुधवार को प्रखंड सह अंचल मुख्यालय प्रांगण में एक दिन जनता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र से कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज करते हुए । किसानों ने विभिन्न प्रकार की आने वाली समस्याओं पर खुल कर अपना पक्ष रखा। अधिकतर लोगों ने अंचलाधिकारी द्वारा किसानों को दोहन करने की बात कही।अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर लोगों ने खूब अपनी भड़ास निकाली। किसान संगठन के नेता विनय कुमार दरोगा ने प्रखंड राजद अध्यक्ष के सामने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले हमलोग भाजपा जदयू गठबंधन के बारे में बोलते थे लेकिन अब महागठबंधन की सरकार है जिसमें अंचलाधिकारी कुर्था अलका कुमारी द्वारा ब्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार की जा रही है और कोई इस सरकार में सुनने वाला नहीं है।

वहीं प्रखंड राजद अध्यक्ष डोमन दास ने जवाब देते हुए कहा कि यह सच है कि अंचलाधिकारी द्वारा किसानों से पैसे की वसूली कर रही है लेकिन कुर्था विधायक द्वारा लगातार अंचलाधिकारी को आगाह किया जाता रहा है यहां तक कि हाल ही जिला समाहरणालय में बीस सूत्री की बैठक में प्रभारी मंत्री तेजप्रताप यादव के सामने भी अंचलाधिकारी कुर्था पर कार्य मे लापरवाही एवं भ्रष्टाचार किये जाने का मामला उठाया गया था। 

वहीं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामविनय सिंह यादव ने भी अंचल कार्यालय में किसानों को परेशान कर उससे अवैध वसूली करने की बात कही। कई वक्ताओं ने अंचलाधिकारी कुर्था द्वारा कुर्था को बदनाम करने करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक इस तरह से खुलेआम भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं हुआ था जिस तरह अंचलाधिकारी तानाशाही रवैया के साथ कार्य कर रही है।

 कार्यक्रम के अंत मे फैयाज अहमद उर्फ गौहर मलिक ने कहा कि कुर्था प्रखंड के तमाम जनता को अंचल एवं सर्वे ऑफिस में फैले भ्रष्टाचार को खुलकर विरोध करना होगा तभी जनता का कल्याण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भूमि को लेकर सर्वे में आ रही कठिनाई , जमीन के मोटेसन में आ रही कठिनाई , जमीन के रसीद के ऑनलाइन ब ऑफलाइन कटवाने में हो रही परेशानी, बकाश्त मालिक और गैर मजरुआ मलिक जमीन से संबंधित हो रही परेशानी समेत भूमि से विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों एवं अंचल कार्यालय में ब्याप्त भ्रष्टाचार को अगर समय रहते दूर नहीं किया जाता है तो आम जनता आंदोलन के लिए विवश हो जाएगी। 

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विनय कुमार दरोगा ने की। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान,कांग्रेस नेता हारून राशिद,सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शौण्डिक,कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष मो. असलम अंसारी, किसान नेता विजय सिंह,इंजीनियर सरवर आलम,किसान नेता रामप्यारे यादव सहित कई लोगों ने भी अंचलाधिकारी के कार्यों की जांच कर उचित कारवाई करने की सरकार से मांग की।