LATEST NEWS

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित आफाक अहमद आगे, जदयू के आनंद पुष्कर पीछे

  • जनशताब्दी एक्सप्रेस गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना के बीच उलझा मामला
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस गायब हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना के बीच

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी महंत विवाद पर याचिका दायर, डीएम को अस्थायी ट्रस्टी बनाने के आदेश को दी गयी चुनौती
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी महंत विवाद पर याचिका दायर, डीएम को अस्थायी

  • Tirhut Teachers MLC Election
  • तिरहुत शिक्षक सीट पर संजय सिंह पिछड़े, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने बनाई बढ़त, जानिए 8 सीटों पर

  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त
  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

भोजपुरी के दो सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक साथ मंच पर देख फैंस हुए बेकाबू, कई कुर्सियां टूटी...

भोजपुरी के दो सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक स

SASARAM : खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां काराकाट के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के प्रचार के लिए पहुंचे खेसारी लाल यादव के सभा में भीड़ बेकाबू हो गई तथा सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली गई। इस दौरान पवन सिंह के काफिले में शामिल कई महंगी फॉर्च्यूनर गाड़ियों के ऊपर समर्थक चढ़ गए। जिस कारण गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। समर्थकों को गाड़ी पर से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों के महंगी लग्जरी कार के छत पर खड़े हो जाने से कार की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार लाखों करोड़ों की महंगी गाड़ियों के ऊपर दर्जन लोग खड़े होकर देख रहे हैं। वहीं सैकड़ो कुर्सियां भी टूटी और बिक्री पड़ी है। बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज के मैदान में भोजपुरी के अभिनेता पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह के समर्थन में अभिनेता खेसारी लाल यादव पहुंचे थे। जिस दौरान भीड़ बेकाबू होती नजर आई। लोगों के वीर को देखते हुए कार्यक्रम को जल्दी समाप्त कर दिया गया। पुलिसकर्मी भी इस दौरान बेबस नजर आए।

NSIT
Nsmch

इससे पहले काराकाट के बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज के मैदान में भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह के चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी के चर्चित अभिनेता खेसारी लाल यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने काराकाट के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान भारी भीड़ उमर पड़ी। भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ इतनी अधिक हो गई की लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के निकट आ गए। वहीं मंच पर भी काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। समर्थकों ने पवन सिंह तथा खेसारी लाल यादव को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया। 

पवन सिंह ने बताया कि आज ऐसी क्या नौबत आई कि हम कलाकारों को राजनीति में आना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि नेताओं ने जब बढ़िया काम नहीं किया, तब अभिनेताओं को आना पर रहा है। आज जब नेताओं से लोगों का मन उचट गया, तो हम लोग जैसे गायक अभिनेता सामने आ रहे हैं और जनता उन्हें पसंद कर रही है। 

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए पवन सिंह के संघर्ष की प्रशंसा की तथा कहा कि पवन सिंह शुरू से मददगार रहे हैं तथा जरूरतमंदों को काफी मदद पहुंचाये है। यही जज्बा काराकाट के लोगों को भा रहा है। पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का जोरदार स्वागत किया।

चुनाव में पवन सिंंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे खेसारी

बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का बड़ा नाम है। दोनों के अपने अलग फैंस हैं। ऐसे में दोनों स्टार जब एक साथ मंच पर नजर आए, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ कार्यक्रम में पहुंच गई। जिन्हें संभालना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया।

REPORT - RANJAN KUMAR