LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को किया ढेर, कई नक्सली जंगल में घिरे

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में

BIJAPUR : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। यहां सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीं वहीं जंगल मे मौजूद कई बड़े नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है। अभी भी रुक-रुक कर  दोनों तरफ से मुठभेड़ चल रही है।। घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। 

यह मुठभेड़ बीजापुर में पीड़िया के जंगल में चल रही है। तीन जिलों के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हैं और 12 घंटे से लगातार डटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जवानों को गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया इलाके में नक्सलियों के टॉप हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स के जंगल में होने की सूचना मिली थी। नक्सलियों की इस कमेटी में डीकेएसजेडसी, डीवीसीएम व एसीएम कैडर के बड़े नक्सली भी मौजूद हैं। 

Diarch GO

 सूचना के बाद पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर से एसटीएफ, डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के 1200 जवानों ने साझा अभियान चलाया। जहां जंगल में शुक्रवार की सुबह हुई जबरदस्त मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया। वहीं बस्तर आईजी और डीआईजी समेत जिले के एसपी ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

10 दिन पहले भी 10 नक्सली मारे गए

बता  दें  10 दिन पहले 30 अप्रैल को नारायणपुर मुठभेड़ में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल थे।

NSIT
Nsmch