LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज, 545 केन्द्रों परएग्जाम, फर्जीवाड़ा में पकड़ाए तो 10 साल जेल- 1 करोड़ जुर्माना

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज, 545 केन्द्रों पर

पटना. बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को होगी. राज्य के 38 जिलों के 545 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण होना है. परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए पहले चरण के दौरान वृहद स्तर पर जांच-पड़ताल की गई थी. उस दौरान राज्य के अलग अलग जगहों से 9 अभ्यर्थियों को फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर  फर्जीवाड़ा करने वालों पर पैनी नजर रखने की तयारी की गई है. 

केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा परीक्षा दिन के 12 से 2 बजे तक ली जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे पूर्वाह्न निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को 10:30 बजे पूर्वाह्न से पहले आवंटित रौल नंबर व फोटो स्टीकर पर अंकित रौल नंबर के अनुरूप परीक्षा केंद्र में बैठाया जाएगा. 

Diarch GO

सभी 545 परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग अरेंजमेंट, सीसीटीवी कैमरों व जैमर के अधिष्ठापन के अलावा पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की साफ सफाई की स्थिति व बेंच डेस्क की उपलब्धता की गई है. वहीं सभी केन्द्रों पर पुलिस सुरक्षा के भी इंतजाम किए गये हैं. केंद्रीय चयन पर्षद ने परीक्षा में धांधली करने वालों पर नकेल कसने के लिए हाल ही में बिहार विधानसभा से पारित नए कानून को लागू किया है. इसमें फर्जीवाड़ा में पकड़ाए तो 10 साल जेल- 1 करोड़ जुर्माना का प्रावधान किया गया है. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों की सूचना देने के लिए आर्थिक अपराध इकाई की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. ईओयू ने इस नंबर 8544428404 पर जानकारी देने की बात कही है. साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सूचना दी जा सकती है. 

सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले चरण में 2.44 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. वहीं अलग अलग चरणों में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसमें पहले चरण में सिर्फ 65 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. ऐसे में अब दूसरे चरण की परीक्षा में कुल कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे यह बेहद अहम है. वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर ही पेन और पेन्सिल भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

NSIT
Nsmch