LATEST NEWS

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

  • Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो या ईवीएम, हर जगह करना पड़ रहा हार का सामना
  • Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो

  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना,

जमुई डीएम और एसपी को रक्षाबंधन को लेकर स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, जिलाधिकारी ने जताई ख़ुशी, खूब तरक्की करने का दिया आशीर्वाद

जमुई डीएम और एसपी को रक्षाबंधन को लेकर स्कूली छात्राओं ने बा

JAMUI : रक्षाबंधन पर्व से दो दिन पूर्व शनिवार को जिलाधिकारी राकेश एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के कार्यालय में टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल सिकंदरा के नन्हीं बच्चियां पहुंची। इन नन्ही बालिकाओं ने एक-एक कर डीएम एवं एसपी की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई भी खिलाई। जैसे ही नन्ही बालिकाएं राखी बांधने के लिए आगे बढ़ीं, डीएम ने स्नेहपूर्ण मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया। उनके नाम और क्लास पूछीं। 

वही डीएम और एसपी ने सभी छोटे बच्चों से बात की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों के बीच डीएम भी बेहद खुश नजर आए। वहीं बच्चे भी डीएम से मिलकर खुश थे। डीएम राकेश कुमार ने कहा कि ये बेटियां खूब आगे बढ़ें, आकाश छुए। यही प्रार्थना है। 

उन्होंने सभी बच्चियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है। वही एसपी ने कहा की मेरी कामना है की भाई और बहन के आपसी विश्वास का यह पर्व हमारे समाज में महिलाओं के लिए सद्भाव और सम्मान को प्रोत्साहित करे। 

इस मौके पर 15 अगस्त को हुए स्कूल में कार्यक्रम जैसे कविता प्रतियोगिता( Rhymes Competition), हस्तलेखन प्रतियोगिता (Handwriting Competition), ड्राइंग प्रतियोगिता (Drawing Competition),  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता(Quiz Competition) में सभी विजेता बच्चों को डीएम और एसपी के द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुमित कुमार सिंह के साथ शिक्षक एवं शिक्षिका के रूप में  जेसन लेपचा (समन्वयक), नाईफ़ अहशन, आसिम रज़ा, रीतिका, सुप्रिया, एलिज़ा, नीलू , चाँदनी भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch