LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा बैलेट हो या ईवीएम, हर जगह करना पड़ रहा हार का सामना

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन कहा कि चाहे बैलेट हो या ईवीएम, चुनाव के नतीजे विपक्ष के तमाम दावों की पोल खोल रहे हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : एमएलसी चुनाव को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने विपक्
विपक्ष पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बैलेट हो या ईवीएम, चुनाव परिणाम विपक्ष के राजनीतिक दावों की हकीकत सामने ला रहे हैं। हार मिलने पर सवाल उठाना और अपनी विफलताओं का ठीकरा चुनाव प्रक्रिया पर फोड़ना विपक्ष की पुरानी आदत बन गई है। लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और उसे स्वीकार करना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। विपक्ष को समझना चाहिए कि चुनाव का तरीका नहीं, जनता का विश्वास जीतने की क्षमता मायने रखती है।

डॉ. सुमन ने कहा कि एनडीए और उसकी विचारधारा के प्रति विश्वास रखने वाले मतदाताओं का समर्थन विपक्ष के लिए स्पष्ट राजनीतिक संदेश है। विपक्ष की हार जब हताशा में बदल जाती है, तब वह अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय बहाने तलाशने लगता है। जनता बार-बार यह संदेश दे रही है कि राजनीति केवल बयानबाजी, भ्रम फैलाने और आरोप लगाने से नहीं चलती, बल्कि जनसेवा, स्पष्ट नीतियों और विश्वसनीय नेतृत्व से चलती है। विपक्ष को अब आत्ममंथन करना चाहिए और अपनी नीतियों तथा कार्यशैली में बुनियादी सुधार लाना चाहिए। यदि उसने समय रहते अपनी दिशा नहीं बदली, तो वह जनता के बीच अपनी बची-खुची राजनीतिक जमीन भी खो सकता है।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुरेश राय, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. नरेंद्र सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वंशीधर ब्रजवासी, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राहुल राज तथा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एन.के. यादव को जीत की हार्दिक बधाई दी। 

उन्होंने अंत में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी डॉ. संजीव कुमार को भी बधाई देते हुए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य शिक्षकों, स्नातकों और बिहार के व्यापक हितों से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद में मजबूती से उठाएँगे तथा राज्य के शैक्षणिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक विकास में सार्थक योगदान देंगे।

NSIT
Nsmch