LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

सारण पुलिस अधीक्षक ने किया कोपा एवं रसूलपुर थाना का निरीक्षण, दुकानों में बैठे मिले पदाधिकारी और कर्मी

सारण पुलिस अधीक्षक ने किया कोपा एवं रसूलपुर थाना का निरीक्षण

CHHAPRA : पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा कोपा एवं रसूलपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों एवं चौकीदारो को citizen-centric policing  के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गये। कोपा एवं रसूलपुर थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, थानों में साफ-सफाई रखने एवं थाना भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव उचित माध्यम से भेजने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे। 

 पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में रिविलगंज थानान्तर्गत टेकनिवास मोड़ पर  प्लान के अनुसार प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मी दुकानों में बैठे पाये गये। इस संबंध में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। 

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती/ सघन वाहन चेकिंग करने, कांडो का त्वरित निष्पादन, थाना भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने, थानों में साफ-सफाई रखने एवं आम जनता से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में मद्यनिषेद्य, जमीनी विवाद, अपराध एवं विधि-व्यवस्था से ंसंबंधित आसूचना संकलन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जमीन विवाद, बालू और शराब कारोबार में संलिप्त नहीं रहने की चेतावनी दी गई अन्यथा उनके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई।

थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी। 

NSIT
Nsmch