LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में संस्कार भारती स्कूल का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन के मौके पर जुटे कई दिग्गज राजनेता और शिक्षाविद्

जहानाबाद में संस्कार भारती स्कूल का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन के

JEHANABAD : पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री प्रो संजय पासवान ने कहा कि समाज शिक्षित होगा तो देश भी विकसित होगा। वे रतनी प्रखंड के घेजन में संस्कार भारती विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्ञान व धन दोनों अर्जन होता है। इसलिए सभी को शिक्षित होना जरूरी है। आगत अतिथियों ने सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में संस्कार भारती स्कूल के माध्यम से बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा देने की तमन्ना रखने वाले स्कूल के निदेशक सेवानिवृत शिक्षक रमाकांत शर्मा को भी धन्यवाद दिया।

पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पकार होता है। जो कुशल राजनेता से लेकर डॉक्टर इंजीनियर अधिकारी बनाते हैं। जो गांव घर समाज एवं देश के विकास में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से बड़ा कोई कार्य नहीं है। जो सम्मान शिक्षक के रूप में मिलता है। वह कहीं नहीं बशतॆ शिक्षक अपने मूल कर्तव्य को समझें। मौके पर उन्होंने शिक्षा विभाग के चर्चित अपर मुख्य सचिव के के पाठक को एक ईमानदार व कुशल प्रशासक भी बताया। किंतु शिक्षा महकमा उनके लिए ठीक नहीं है। उनके लिए बालू वह एक्साईज महकमा ही ठीक है जहां कड़ाई की जरूरत है।

मुख्य अतिथि पटना कॉलेज के प्रोफेसर नवल किशोर चौधरी ने ग्रामीण शिक्षा के मजबूती प्रदान करने की वकालत करते हुए कहा कि शिक्षा लोगों को इंसान बनाती है। यह प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाती है। शिक्षा का प्रसार होगा तो हमारे देश के सामाजिक ताना-बाना ,राजनीतिक, दार्शनिक सभी क्षेत्रों में मजबूती आएगी। उद्योग धंधे के विकास साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत होगी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौराणिक काल हो या फिर ऐतिहासिक काल कई हमारे दार्शनिक, विचारक एवं गुरुजनों ने राजकाज का भी मार्गदर्शन किया है। एमएलसी नवल किशोर यादव पूर्व एमएलसी अजय अलमस्तने ने शिक्षा का प्रसार में जुटे सेवानिवृत शिक्षक श्री शर्मा के कार्यों की प्रशंसा की।

टेकारी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने गया एवं जहानाबाद जिला को जोड़ने के लिए अनेक पुल वह संपर्क पत्र का निर्माण कराकर लोगों को आवागमन सुविधा भी बहाल किया है। जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम मे एडवोकेट कौशलेंद्र कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल शमा, शिक्षक संघ के नेता शैलेंद्र कुमार, पीएन एंग्लो के पूर्व प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित चंचला कुमारी, मानस स्कूल के निदेशक नवल किशोर कोरमा संस्कृति स्कूल के अध्यक्ष शंकर शर्मा पूर्व मुखिया रूद्रेश शर्मा, एनडीए प्रत्याशी प्रवीण कुमार, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन  रमाकांत शर्मा एवं सत्येंद्र कुमार ने कर बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा देने की प्रतिबद्धता जताई ।

NSIT
Nsmch