LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

सीतामढ़ी में लालू यादव पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी, कहा पानी ढोनेवाले बेटे को बना दिया डिप्टी सीएम

सीतामढ़ी में लालू यादव पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी, कहा पानी ढो

SITAMARHI : सीतामढ़ी लोकसभा से जदयू प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंच से विपक्षियों पर जमकर बरसे। संविधान बनने पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा की देश के संविधान को अब मोदी जी क्या बाबा साहेब अंबेडकर भी आ जाए तो बदल नही सकते है। भाजपा जब जब सरकार में आई है आरक्षण देने का काम की है। 

इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की कुछ लोगो के लिए आरक्षण सिर्फ अपने परिवार के लिए होता है। अपने कार्यकाल में लालू यादव ने किसी जाति को आरक्षण नहीं दिया। लेकिन भाजपा जब जब सरकार में आई आरक्षण दिया।

उन्होंने लालू यादव पर तंज कसे हुए कहा की दूसरे के लिए आरक्षण का मतलब होता है की मैं हटूंगा तो मेरी पत्नी मुख्यमंत्री बनेगी। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा की लालू जी का बेटा क्रिकेट नही खेल पाया, तो पानी ढोता था। तो पानी ढोने वाले को उपमुख्यमंत्री बना दिया। पत्नी को मारने वाले दूसरे बेटे को मंत्री बना दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी पुत्री मीसा भारती और रोहणी आचार्य पर भी जमकर बरसे। 

उन्होंने कहा की रोहणी आचार्य को ट्यूरिस्ट बेटी बताते हुए कहा की सिंगापुर से सीधे छपरा के चुनाव में आई है। जो की सबों को गाली देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की रोहणी ने चिराग पासवान के माता पिता, सम्राट चौधरी के परिवार, मांझी जी के परिवार को गाली देने का काम किया है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट