LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

शांभवी चौधरी के पक्ष में सम्राट चौधरी, संतोष मांझी और चिराग पासवान ने की विशाल जनसभा, समस्तीपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की

शांभवी चौधरी के पक्ष में सम्राट चौधरी, संतोष मांझी और चिराग

SAMASTIPUR :  कुशेश्वर स्थान हाई स्कूल मैदान में एनडीए की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बिहार भाजपा अध्यक्ष व सुबे के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी‚ लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी‚ बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री हरि सहनी जी‚ संतोष सुमन जी‚ अशोक चौधरी जी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए और समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी के पक्ष में वोट देने की अपील की। सभा की अध्यक्षता भाजपा‚ जदयू‚ लोजपा (रामविलास) और हम पार्टी के कुशेश्वर स्थान के प्रखण्ड अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। जबकि मंच का संचालन लोजपा (रा.) के कुशेश्वर स्थान प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार राय जी ने किया।

 चिराग पासवान से बात करती शांभवी चौधरी।

Diarch GO

मंच पर उपस्थित नेताओं का एनडीए कार्यक्रताओं ने  फूलों से बने माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी जी और एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने मंच पर बैठे एनडीए के सभी नेताओं को पाग और गमछा देकर भोले की नगरी कुशेश्वर स्थान पर स्वागत व अभिनंदन किया। 

शांभवी ने किया यह वादा

इस दौरान एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुशेश्वर स्थान के हर गॉव और पंचायत को स्टेट हाईवे से जोड़ने का काम किया जाएगा। समस्तीपुर की जनता के लिए हम हमेशा उपलब्ध रहेंगे और अगले पांच साल में विकास के इतने काम करूंगी कि अगली बार वोट मांगने के लिए अगर नही भी आउंगी तो पुनः आप हमे जीताकर संसद भेजने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हम बेटी बनकर आप के सुख में शामिल रहूँ या नहीं लेकिन आपके दुख में हमेशा आपके साथ रहने वाली हूँ। 

NSIT
Nsmch

इंडी गठबंधन पर बरसे चिराग

जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी ने कहा कि समस्तीपुर से मेरी छोटी बहन शाम्भवी चुनाव लड़ रही हैं आप सभी भारी मतों से उन्हें चुनाव जीता कर दिल्ली भेजने का काम करें ताकि आप से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री जी के सामने बैठकर उठाने और समस्तीपुर की समस्याओं को हल करने का काम करेगी। अगर गलती से इंडी गठबंधन की सरकार बन गई तो आपके संपत्ति और माँ-बहनो के गहनों पर भी राष्ट्र विरोधी लोग 55% टैक्स लगाने में कोई संकोच नही करेगी। और सबसे पहले गरीबों को मिलने वाला 5 किलों अनाज और 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज को बंद कर दिया जाएगा। 

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग लोकतंत्र बचाने और संविधान को खत्म कर देने का झूठा भ्रम फैला रही है लेकिन चिराग पासवान आपको गारंटी देता है कि दुनिया की कोई तक संविधान को बदल नही सकती और न ही आरक्षण को कभी खत्म किया जा सकता हैं। ये वही लोग है जो खुलेआम मंच से मेरे माता पिता और परिवार के लोगों को गाली देने का काम किया हैं। 

मंच पर एनडीए नेताओं के साथ बैठी शांभवी चौधरी।

गरीबों का बिजली बिल होगा जीरो

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं। बिहार के 55 लाख गरिबों को पक्का घर मिला हैं। आज घर-घर बिजली पहुंचाने का काम एनडीए सरकार ने किया है और अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल जीरो करने का लक्ष्य रखा गया हैं। 

संतोष मांझी ने भी की अपील

बिहार सरकार के मंत्री  संतोष कुमार सुमन जी ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा से शाम्भवी जी चुनाव जीतकर जाती है तो प्रधानमंत्री की परछाई की तरह रहेगी और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा करेगी।  बिहार सरकार के मंत्री  हरि सहनी जी ने कहा कि पूरे देश में गरिबों के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी जी हैं जिन्होंने गरीबों को रहने के लिए घर और खाने के लिए मुफ्त अनाज दे रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा हैं। 

जनसभा को लोजपा नेता शाहनवाज अहमद कैफी जी स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी जी‚ बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के भाई राजेश्वर हजारी जी‚ एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष‚ प्रखण्ड अध्यक्ष आदि ने संबोधित किया।