LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर रचेगा एक नया कीर्तिमान, छोटू सिंह ने शाम्भवी चौधरी के लिए कई गांवों में किया जनसम्पर्क, बड़ी जीत का दावा

समस्तीपुर रचेगा एक नया कीर्तिमान, छोटू सिंह ने शाम्भवी चौधरी

समस्तीपुर. लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए फिर से इतिहास रचने को तैयार है. इतिहास बनाने वाले इस चुनाव में समस्तीपुर भी एक नया कीर्तिमान कायम करने वाला है. समस्तीपुर से सबसे युवा सांसद के तौर पर शाम्भवी चौधरी को लोकसभा भेजने के लिए जनता ने मन बना लिया है. यह कहना है जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह का जिन्होंने रविवार को समस्तीपुर के कई इलाकों में चुनाव प्रचार किया. छोटू सिंह ने कहा कि समस्तीपुर से एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के लिए पहले ही जनता ने अपना विशवास जता दिया है. उनकी जीत अब ऐतिहासिक होगी. 

छोटू सिंह ने समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यहाँ की जनता विकास पुरुष के रूप में लेती है. समस्तीपुर में विकास कई आयाम स्थापित हुए हैं. पिछले वर्षों के दौरान समस्तीपुर में एनडीए के शासन काल में लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक बदलाव आये हैं. साथ ही सामाजिक समरसता की नई मिसाल देखने को मिली है. ऐसे में एनडीए के सुशासन से समृद्ध हुए समस्तीपुर में यहाँ की जनता लोकसभा चुनाव में शाम्भवी चौधरी संसद भेजने को तैयार है. 

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के साथ ही समस्तीपुर में मंत्री अशोक चौधरी का हमेशा से लगाव रहा है. अब अशोक चौधरी की पुत्री के लिए यहाँ की जनता खुद ही जोरदार तरीके से उत्साहित है. समस्तीपुर देश को सबसे युवा सांसद देना चाहता है. यहाँ के गाँव गाँव में इसे लेकर आम जनों में चर्चा है. एनडीए इस बार समस्तीपुर में सबसे बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ चुकी है. 

शाम्भवी चौधरी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से जनसम्पर्क करने के दौरान लोकसभा  क्षेत्र  के लगुनिया सूर्यकंठ पंचायत ग्राम कोरबद्धा दिनेश शर्मा पूर्व  सरपंच के आवास पर आतिपिछडा जिला अध्यक्ष  जदयू आशर्फी  साहनी  के लोगों ने एनडीए की जीत का संकल्प लिया. इस अवसर पर मुख्य  वक्ता नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद, पंकज  सिंह, पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी एवं सैंकडो लोग मौजूद रहे.  सभी ने एक सुर में कहा कि हेलिकोपटर छाप पर बटन दबायेंगे और फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे. 

NSIT
Nsmch