LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट डाला, शराब पीकर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप

नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट डाला, शराब पीकर दुष्कर्

SAMASTIPUR : जिले में नशे में धूत एक डॉक्टर ने अपने ही क्लिनिक में काम करनेवाली नर्स से दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं खुद को बचाने के लिए नर्स ने ब्लेड से डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को काट डाला और अपनी जान बचाकर बाहर निकल गई। हालांकि डॉक्टर के दो सहयोगी उसका पीछा कर रहे थे. लेकिन वह एक मकई के खेत में जाकर छिप गई।

ये मामला मुसरीघरारी थाना इलाके के फिजियोथेरेपी नर्सिंग होम के डॉक्टर की क्लीनिक का है. डीएसपी संजय कुमार ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब में धुत डॉक्टर और उसके दो सहयोगी नर्स के साथ जबरदस्ती की कोशिश कर रहे थे। विरोध में नर्स ने आरोपी डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया और जान बचाकर भागी और बाहर निकलकर खेत के अंदर छिपकर 'डायल 112' को कॉल करके बुलाया।

पीड़ित नर्स ने बताया कि घटना के वक्त डॉक्टर ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरा को बंद कर दिया था. क्लीनिक को अंदर से लॉक कर दिया और तीनों टूट पड़े. जान बचाने के लिए उसने ब्लेड से आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट दिया और क्लीनिक का ताला खोलकर फरार हो गई. मकई के खेत में जाकर डायल 112 को बुलाया.

डायल 112 ने की नर्स की मदद

डीएसपी ने बताया कि डायल 112 की टीम नर्स को अपने साथ लेकर मुसरीघरारी थाना लायी. वहीं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष दलबल के साथ क्लीनिक पर पहुंचे और डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की अभिरक्षा में डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर तेघरा का रहने वाला है जबकि दोनों सहयोगी समस्तीपुर के ही रहने वाले हैं. तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch