LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

एक खिल्ली खैनी की कीमत तुम क्या जानो... समस्तीपुर में दुकानदार की चली गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

एक खिल्ली खैनी की कीमत तुम क्या जानो... समस्तीपुर में दुकानद

SAMASTIPUR : बिहार में खैनी खाने वालों की तादाद करोड़ों में हैं। कई बार एक खिल्ली खैनी के लिए अंजान लोगों के सामने भी अपने हाथ आगे बढ़ा देते हैं। लेकिन, शायद ही कभी सुनने में यह आता है कि खैनी के लिए किसी की हत्या कर दी गई हो। लेकिन, समस्तीपुर में ऐसा ही मामला सामने आया  है। यहां खैनी नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम बैजनाथ मिश्र बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है

खैनी दुकानदार की हत्या का यह मामला जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगाम गांव की है। मृतक के पुत्र हेमंत मिश्र ने कहा कि रात 11 बजे  पड़ोसी लाल झा, शिवम महतो और राजगीर पासवान घर पर आए। दुकान खोलने के लिए कहा। मैंने जब मना कर दिया तो कहासुनी हो गई। वे तीनों चले गए। करीब 10-15 मिनट बाद तीनों वापस लौटे और मारपीट शुरू कर दी और वारदात को अंजाम दिया। 

Diarch GO

इसी दौरान रविवार की रात बैजनाथ मिश्र खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे. इसी बीच मध्य रात्रि में अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिजन बाहर आये. बैजनाथ मिश्र को खून से लथपथ देख आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दी गई.

इस मामले को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है. दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

NSIT
Nsmch