LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर सांसद शाम्भवी ने रेल मंत्री से मुलाक़ात की, दिल्ली से दरभंगा वाया समस्तीपुर वंदे भारत ट्रेन सहित 15549 पटना इंटरसिटी के समय सारिणी में सुधार की रखी मांग

समस्तीपुर सांसद शाम्भवी ने रेल मंत्री से मुलाक़ात की, दिल्ली

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा की  सांसद  शाम्भवी चौधरी लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्य के लिए काम कर रही हैं। इस संबंध  उन्होंने लोकसभा में क्षेत्र की समस्याओं को रखा है। अब उन्होंने देश के रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाक़ात की तथा अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल मार्ग व यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़ी निम्नलिखित मांगों को उनके समक्ष रखा।

लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला समस्तीपुर और दरभंगा जिला के हायाघाट रेलवे स्टेशन के विकास एवं उन्नतिकरण और दोनों जिलो में विभिन्न ट्रेनों के परिचालन / ठहराव / समय बढ़ाने से संबंधित निम्नलिखित मांगों के संबंध मेंः

1. 15549 जयनगर से पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय सारणी में सुधार किया जाए। हाजीपुर से पटना की दूरी महज 33 किलोमीटर है लेकिन इस ट्रेन को हाजीपुर से पटना पहुंचने में 3 घंटे लग जाते है अभी तक इसके समय सारणी में सुधार नही हुआ है जबकि दीघा पुल पर दोहरीकरण चालू हो गया है।

2. 18105/06 जयनगर से राउरकेला ट्रेन जो सप्ताह में तीन दिन चलती है यात्रियों के अधिकाधिक आवागमन को देखते हुए इसे प्रतिदिन चलाने हेतु अनुरोध हैं।

NSIT
Nsmch

3. 12947/48 पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन समस्तीपुर या दरभंगा से चलाया जाए।

4. कैंसर मरीज और रेलयात्रियों के हित को देखते हुए 01043/44 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाए।

5. समस्तीपुर / दरभंगा से (वाया पाटलिपुत्र) नई दिल्ली के लिए तेजस के तर्ज पर एक नई ट्रेन चलाई जाए।

6. 02563/64 बरौनी से नई दिल्ली के लिए खुलने वाली क्लोन एक्सप्रेस का ठहराव समस्तीपुर में करने हेतु ।

7. 12211/12 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ को समस्तीपुर से चलाया जाए।

8. समस्तीपुर स्टेशन के गेट नम्बर 1 और 2 को अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्गीकरण किया जाए तांकि रेल यात्रियों को आने जाने में सुविधा हो सके और गेट पर अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति बनी रहती है.

9. 12435/36 गरीब रथ को जयनगर से प्रतिदिन चलाया जाए या उसी समयानुसार (टाइम टेबल) पर नई दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन चलाई जाए।

10. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने जाने की सूचना प्रसारित करने वाला एक बड़ा डिसप्ले एटीएम के समीप और कारखाना गेट के तरफ लगाया जाए।

11. दरभंगा जिला के हायाघाट रेलवे स्टेशन से इस क्षेत्र की बहुत बड़ी आवादी का यात्रा राज्य के विभिन्न स्टेशनों के लिए होता है, जिसके कारण इस स्टेशन पर काफी भीड़-भाड़ लगी रहती और यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे जननायक एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस एवं जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का पूर्व में हायाघाट स्टेशन पर ठहराव होता था, परंतु कोरोना वैश्विक महामारी के पश्चात इन ट्रेनों के ठहराव पर रोक लगा दिया गया है।

12. ट्रेन सं०- 15211/15212 जननायक एक्सप्रेस का हायघाट रेलवे स्टेशन पर ठहराव हेतु।

13. ट्रेन सं०- 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस का हायघाट रेलवे स्टेशन पर ठहराव हेतु। 14. ट्रेन सं०- 15549/15550 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का हायघाट पर ठहराव हेतु।

15. हायाघाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के ठहराव के लिए यात्री शेड, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था साथ ही हायाघाट स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र के यात्रियों को रिजर्वेशन कराने के लिए लहेरियासराय एवं समस्तीपुर जाना पड़ता है जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

16. समस्तीपुर स्टेशन स्थित वाशिंग पीट की क्या स्थिति है और कितने बोगियों का मेंटेनेंस एक साथ किया जाता है इसकी जानकारी दी जाए।

17. दरभंगा और गया हेतु मेट्रो ट्रेनों के अतिशीघ्र परिचालन हेतु अनुरोध ।

18. दिल्ली से दरभंगा या सहरसा तक (वाया समस्तीपुर, रोसड़ा) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाया जाए।

रेल मंत्री से मुलाक़ात करने के पश्चात सांसद महोदया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि, " आज देश के माननीय रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से हुई सकारात्मक मुलाक़ात में समस्तीपुर लोकसभा में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा समस्तीपुर की जनता-जनता की विभिन्न मांगों पर सार्थक चर्चा हुई। हमें उम्मीद हीं नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आने वाले कुछ वर्षों में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में रेल मार्ग के विस्तार के साथ-साथ अन्य सुविधाओं में भी बेहतरीन बदलाव होगा।"