LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

SAHARSA CRIME : मोहल्ले के युवक से शादी करना चाहती थी किशोरी, दोनों परिवार में बवाल के बाद प्रेमी की मां ने जहर देकर कर दी हत्या

 SAHARSA CRIME : मोहल्ले के युवक से शादी करना चाहती थी किशोर

SAHARSA : खबर सहरसा जिले से जुड़ी है। जहां प्रेम प्रसंग में 15 साल की किशोरी की जहर खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। किशोरी के परिजनों ने आरोप है कि उसके प्रेमी की मां ने हत्या की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मामला सदर थाना इलाके का है। बताया गया कि लड़का और लड़की का परिवार एक ही मोहल्ले के रहनेवाले थे। जिसके कारण किशोरी का मोहल्ले के लड़के से दो साल से प्रेम चल रहा था। छोटी उम्र में ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। जबकि युवक के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। 

Diarch GO

 घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी राजा नाम के लड़के से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। इसको लेकर एक दिन पहले घर में खूब हंगामा भी हुआ। पुलिस भी आई थी, जिसके सामने लड़की ने कहा था कि हम राजा से शादी करेंगे, उससे प्रेम करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मामला बताकर शादी कराने से इनकार कर दिया और खुद मामले को सुलझाने के लिए कहा। इस दौरान दोनों पक्ष भी रिश्ते के लिए तैयार हो गए।

शाम को घर बुलाकर दिया जहर

लड़की के परिवार ने बताया पुलिस के जाने के कुछ समय बाद शाम में राजा की मां ने मेरी बच्ची को अपने घर बुलाया था। जहां से आधे घंटे बाद वह वापस आई तो उसकी तबीयत खराब थी। उसने चक्कर आने की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। जहां आज सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

लड़के की मां ने दी आत्महत्या की धमकी

लड़की के पिता ने बताया कि लड़के की मां शादी नहीं करवाना चाह रही थी। बोलती थी कि शादी करेगा तो हम अपना गर्दन काट लेंगे। 

एसडीपीओ ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि दोनों शादी को तैयार थे, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे। डायल-112 की टीम उनके घर गई थी। लेकिन टीम ने कहा कि हम लोग नाबालिग की शादी नहीं करा सकते हैं। आप लोग सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाइए।

इसके बाद उन लोगों ने आपस में पंचायती की। फिर जानकारी मिली कि लड़की ने जहर खा लिया है। लड़के पक्ष द्वारा जहर खिलाने के आरोप की जांच की जाएगी। आवेदन मिला है।