LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

लोगों को लूटकर भाग रहे लुटेरे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आए, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

लोगों को लूटकर भाग रहे लुटेरे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ

PATNA : पटना के बिहटा क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां रास्ते से गुजर रहे लोगों से लूटपाट करने के बाद बचने की कोशिश में बाइक से भाग रहे लुटेरे खुद बड़े हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसमें दो लुटेरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक लुटेरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि लुटेरों के चौथे साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान दानापुर निवासी अमन अमन कुमार और रणबीर के रूप में हुई है 

घटना को लेकर बताया गया कि  बिहटा-शुक्रवार की देर रात्रि नेउरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में दो बाइक सवार चार हथियार बंद अपराधियों ने रास्ते से गुजर रहे तीन लोगों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट की घटना के बाद लोगों के शोर करने पर ग्रामीणों ने खदेड़कर एक लुटेरा को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। 

वही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी के भागने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो लुटेरा की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही तीसरा लुटेरा जख्मी हो गया।वही पुलिस ने जख्मी लुटेरा को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भर्ती कराया है।वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक,एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है।