LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नित्यानंद राय के नामांकन में शामिल होने उजियारपुर पहुंचे ऋतुराज सिन्हा, चिराग के साथ-साथ बताया कौन है मोदी जी का दूसरा हनुमान

नित्यानंद राय के नामांकन में शामिल होने उजियारपुर पहुंचे ऋतु

SAMASTIPUR : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा आज समस्तीपुर के पटेल ग्राउंड में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार माननीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय जी की नामांकन सभा सह जन आशीर्वाद सभा में सम्मिलित हुए एवं देवतुल्य जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता के जोश और समर्थन को देखकर मैं आश्वस्त हूं कि बिहार में NDA को इस बार 40 की 40 सीटें मिलने जा रही है।

मोदी जी के दो हनुमान मंच पर मौजूद

ऋतुराज सिन्हा ने कहा उजियारपुर की जनता को संबोधित करते हुए आज मंच पर भले ही मोदी जी नहीं हैं। लेकिन आज मंच पर उनके दो हनुमान मौजूद हैं। जहां एक हनुमान चिराग पासवान हैं। वहीं दूसरे हनुमान नित्यानंद राय जी हैं। ऋतुराज सिन्हा ने कहा यह वही नित्यानंद राय हैं, जिन्हें 2019 में जब धारा 370 हटाने का फैसला किया गया तो मोदीजी ने कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने दूत के रूप में नित्यानंद राय को भेजा। वहां नित्यानंद राय ने कितना बेहतर काम किया, यह सभी ने देखा है। 

इसी तरह कोरोना काल में मोदी जी को तीन चार आदमी की जरुरत थी, जो देश में बेहतर प्रबंधन बना सके। उस समय मोदी ने अपने हनुमान नित्यानंद राय पर विश्वास किया। इसी तरह मणिपुर हिंसा में जब शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात हुई तो अमित शाह ने किन्हें भेजा, नित्यानंद राय को भेजा।

पांच लाख से जीत का भरोसा

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि उजियारपुर की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार नित्यानंद राय को पांच लाख वोट से जीताकर संसद भेजेगी, ताकि वह इस बार केंद्रीय मंत्री बन सकें। कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, अशोक चौधरी, शांभवी चौधरी सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch