LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

एक बार फिर चर्चा में आये सेवानिवृत्त, राजद प्रवक्ता सहित तीन महिलाओं ने उनके खिलाफ थाने में दी अर्जी, पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

एक बार फिर चर्चा में आये सेवानिवृत्त, राजद प्रवक्ता सहित तीन

PATNA :  वर्दी जाने के बाद भी सेवानिवृत्त डीएसपी हाशमी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र  अपार्टमेंट में रहने वाली तीन महिलाओं ने पूर्व सेवा निवृत हाशमी के खिलाफ आठ दिन पूर्व शास्त्रीनगर थाना में लिखित तहरीर दिया था और आरोप लगाया है कि सेवानिवृत हाशमी हम सबो को पुलिसिया धौस देते हैं और अश्लील कमेंट करते हैय़ जिससे महिलाओं का अपार्टमेंट से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस की तहरीर देने वाली महिलाओं में एक राजद की महिला प्रवक्ता भी शामिल है। 

वहीं शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नही करने का भी आरोप महिलाओं ने लगाया है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त हाशमी भी उसी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ़्लोर के जी/ए नंबर फ्लैट में रहते है।  सोमवार को तीनों महिलाए  शास्त्रीनगर थाना पहुंची और अपनी शिकायत को लेकर की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी हासिल करने की कोशिश की।  पीड़ितों की माने तो आठ दिन पहले लिखित शिकायत और जानकारी शास्त्री नगर थाना को दी गई ।लेकिन पुलिस कार्रवाई नही कर रही है। हालांकि मामले में शास्त्री नगर थाना की पुलिस अपार्टमेंट गए। लेकिन हुआ कुछ नहीं जिसके बाद से सेवानिवृत हाशमी का पहले से ज्यादा मन और बढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं को देख गंदे गंदे कमेंट्स भी किया जाता है। हम लोगों का अपार्टमेंट के नीचे आना दूभर हो गया है। 

इस संबंध में आईजी गरिमा मलिक से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है कोई भी हो दोषी होगा तो कार्रवाई निश्चित होगी। वहीं सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नही आया है। उन्होंने बताया कि कानून सबके लिए बराबर है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई जरूर होगी। 

विदित हो कि पूर्व में डीएसपी के पद पर रहे सेवानिवृत  हाशमी का विवादों से पुराना नाता रहा है। डीएसपी टाउन हो या थाना प्रभारी के कार्यकाल वो हमेशा विवादों में रहे है। एक बड़े विवाद के कारण ही विभाग मे सेवानिवृत हाशमी की काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने उनके खिलाफ जबरजस्त एक्शन लिया था।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट