LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी जी 'रील और रियलिटी' में फर्क समझें"
  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी

  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से अहम दस्तावेज जब्त
  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से

  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से लोग हलकान : 50 से घटकर 2-3 पर सिमटी रजिस्ट्रियां, सरकार को भारी राजस्व का नुकसान
  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से लोग हलकान : 50 से घटकर 2-3 पर सिमटी रजिस्ट्रियां, सरकार को भारी राजस्व

  • Nagarmal Bajoria Dharti Pakad
  • पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले ‘धरती पकड़’ का निधन, बिहार के सियासी सितारा ने

रेरा का डंडा ! पटना के Sqare One Asso. का भी वही हाल..Square One City/ Divine Green प्रोजेक्ट भी RERA के लपेटे में..अब SSP के माध्यम से समन

रेरा का डंडा ! पटना के Sqare One Asso. का भी वही हाल..Square

PATNA:  पटना में तरह-तरह के टाउनशिप बसाये जा रहे. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे टाउनशिप हैं, जो रेरा निबंधित नहीं हैं. रेरा से निबंधन लिए बिना ही टाउनशिप में प्लॉट की बिक्री को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा. ऐसे में रेरा की तरफ से स्वतः संज्ञान लेकर केस शुरू किया जा रहा है. पटना के पूर्वी भाग फतुहा में Sqare One Associations कंपनी की तरफ से Square One City/ Divine Green प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा. रेरा ने इस प्रोजेक्ट पर स्वतः संज्ञान लिया. 12 अक्टूबर को रेरा मेंबर नुपूर बनर्जी की बेंच में सुनवाई हुई. समन के बाद भी कंपनी के प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर पटना एसएसपी के माध्यम से समन भेजने का आदेश दिय़ा गय़ा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी 2024 को होगी.

दरअसल, Sqare One Associations कंपनी फतुहा में बड़े भूभाग पर Square One City/ Divine Green टाउनशिप बसा रही है. इस प्रोजेक्ट में प्लॉट की बिक्री को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा. जबकि बिना निबंधन लिए प्रचार करना गैरकानूनी है. 12 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कंपनी का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा. रेरा के वकील ने बेंच के समक्ष कहा कि तकनीकि विंग ने अपना रिपोर्ट समिट कर दिया है. समन के बाद भी कंपनी का प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद रेरा बेंच ने आदेश दिया कि एसएसपी के माध्यम से कंपनी को समन भिजवायें

Diarch GO