LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में आसमान से बरसेगी राहत, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बिहार में आसमान से बरसेगी राहत, इन जिलों में होगी झमाझम बारि

पटना:  बिहार में मौसम का मिजाज बगला गया है. लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.नवादा, छपरा ,गोपालगंज में मंगलवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिला.  अप्रैल-मई में लू का भीषण प्रकोप लोगों ने झेला है. प्यासी धरती को पानी देने के लिए लोग भगवान इंद्र से प्रार्थना कर रहे हैं. बिहार में पड़ रही गर्मी की वजह से लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून बिहार में जल्दी दस्तक देने वाला है और इसके 15 जून तक यहां पहुंचने की संभावना है. वहीं बंगाल की खाड़ी में बनते दबाव की वजह से  बिहार में बारिश की संभावना बन रही है. 

मौसम विभाग ने राहत देने वाली सूचना देते हुए बताया है कि 22 मई को सूबे के सभी जिलों में में बारिश की संभावनाएं हैं. पटना के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया. वहीं पूर्वा हवा के झोंके लोगों को गर्मी से राहत दिला रहे हैं. 

मौसम विभाग ने 21 और 22 मई के लिए बिहार के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  गया, अरवल, पटना, जहांनाबाद, नवादा, शेखपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, मोतिहारी, बेतिया, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, मधेपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया के लिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र व दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 22-23 मई तक पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है. मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी और  लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.

NSIT
Nsmch