LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने जहानाबाद लोकसभा सीट पर ठोका दावा, डॉ. रणविजय सिंह ने पेश की मजबूत दावेदारी

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने जहानाबाद लोकसभा सीट पर ठोका दाव

जहानाबाद: लेकसभा चुनाव 2024 की रमभेरी बजने हीं वाली है.  लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम दल रमनीति बनाने में जुटे हैं. पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के गोह के पूर्व विधायक और पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह के नेतृत्व और पार्टी सुप्रीमो  उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में जहानाबाद के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया.  रैली को संबोधित करते हुए  रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने इसका विरोध किया था. जब नीतीश कुमार ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें अलग होकर नई पार्टी बनानी पड़ी लेकिन देर ही सही नीतीश कुमार ने उनकी बातों पर सहमति जताते हुए एनडीए गठबंधन में वापसी की.कुशवाहा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है. उनके सामने कोई भी नेता आज देश में नहीं ठहर सकता है.

सत्ता के लिए अपने वसूलों से समझौता नहीं-डॉ. रणविजय सिंह

रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा कि कभी भी सत्ता के लिए अपने वसूलों से उन्होंने समझौता नहीं किया है.

देश को प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी की आवश्यकता

रणविजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि व्यापक देशहित में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दें. उन्होंने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है,एनडीए के हाथों में ही देश सुरक्षित रहेगा. यह कभी भी नकारा नहीं जा सकता कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है.