LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

बिहार की तपती धरती पर अमृत की तरह गिर रही बारिश की बूंदे... गरज के साथ होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार की तपती धरती पर अमृत की तरह गिर रही बारिश की बूंदे...

पटना: बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बुधवार को प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश की संभावना है, साथ ही कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश की  संभावना हैं. बिहार के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पटना, रोहतास , मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी आरा, बक्सर , छपरा , सीवान ,कैमूर,  रोहतास , मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में  गुरुवार को झमाझम बारिश की संभावना है. पूरे बिहार में इस महीने मॉनसून खूब बरसेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार है. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार 48 घंटे मॉनसून अच्छा खासा सक्रिय रहेगा. मॉनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं. यह ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार से गुजर रही हैं. इनमें से एक ट्रफ लाइन तो अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर बिहार तक जमी हुई है. इस तरह बंगाल की खाड़ी और अरब सागरी मौसमी दशा से बिहार प्रभावी रहेगा.इन सब कारकों के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक पूरे बिहार में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है.

बिहार के कई जिलों में बारिश होने से तापमान का पारा तो लुढ़क गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है. लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. धान की बिचड़े के बढ़वार से कई ब्लॉक में किसान धान की रोपनी में जुट गए. किसानों के अनुसार मानसून की बारिश से खरीफ खेती को काफी लाभ होगा.

8 जुलाई को कोसी-सीमांचल एवं दक्षिण बिहार में  बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में 5 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 5 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है.