LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

होली में खलल डाल सकती है बारिश, रंगोत्सव से पहले बदल रहा है बिहार का आबोहवा, जान लीजिए अपने जिले का हाल-ए- मौसम

होली में खलल डाल सकती है बारिश, रंगोत्सव से पहले बदल रहा है

पटना- लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगा है. ऐसे में बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के कई जिलों में 25 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज यानी रविवार की सुबह से हीं राजधानी पटना के मौसम का मिजाज बदला हुआ है, बादल छाए हुए हैं और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में देखने को मिला है इसके कारण 24 और 25 मार्च को बिहार  के उत्तर-मध्य और उत्तर पूर्व भागों में बारिश की संभावना है. वहीं 24 और 25 मार्च को  पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है. 

23 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिला है. जिसके असर बिहार पर भी पड़ सकता है.  इससे 24 और 25 मार्च को बारिश की संभावना एकबार फिर बन रही है. 24 मार्च को सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. तो  25 मार्च को भी सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश की फुहारें लोगों को भींगा सकती है. 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तो इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

NSIT
Nsmch

एक तरफ लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा है तो दूसरी तरफ मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है.ऐसे में बारिश कहीं रंग को हल्का न कर दे....