LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 27 से पटना समेत 19 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 27 से पटना समेत 19 जिल

पटना: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम का मिजाज अचानक परिवर्तित हो गया है. इस कारण न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है.  उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं. बारिश के 23 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है.

मोतिहारी, बेतिया,सीतामढी, रक्सौल,सुपौल, मधुबनी, बेगुसराय, सरैया और गया में बारिश की संभावना है.पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुरपुर, अररिया, कटिहार और किशनगंज में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी के बाद मौसम की स्थिति सुधरने की उम्मीद है.

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है. तो 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. 27 फरवरी से बिहार के 19 जिलों पटना, गया, जहानाबाद,नालंदा,  बेगूसराय, नवादा,अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय शेखपुरा, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, खगड़िया में एक-दो स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है पटना मौसम विबाग के अनुसार 24 फरवरी को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से इस माह के अंत तक ठंड रहने की संभावना है.

इस साल ठंड ज्यादा दिन तक रह गई.  फिलहाल अगले 5 दिन तक सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

NSIT
Nsmch