LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

लोकसभा की 96 सीटों पर इवीएम में कैद हो रहा है जनता का फैसला, इन राज्य के इस लोकसभा क्षेत्र में जारी है मतदान, कई दिग्गजों की दांव पर साख

लोकसभा की 96 सीटों पर इवीएम में कैद हो रहा है जनता का फैसला,

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए मतदान जारी है. आज यानी 13 मई को बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96वें सीटों पर 1710 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला देश की जनता कर रही है. कन्नौज, बहरामपुर, बेगूसराय, आसनसोल और हैदराबाद जैसी हॉट  सीटों पर वोटिंग हो रही है. चौथे चरण में बिहार के पांच, झारखंड की चार , मध्य प्रदेश के आठ, महाराष्ट्र ग्यारह, उत्तर प्रदेश की तेरह, पश्चिम बंगाल के आठ, और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मतदान के अलावा, तेलंगाना की सभी सतरह लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु है. 

बिहार की पांच लोकसभा सीट  दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर में वोटिंग हो रही है. यहां की दिग्गजों की साख दांव पर है. गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ललन सिंह के भागेय का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है.

उत्तर प्रदेश की तेरह लोकसभासीट शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है. अखिलेश यादव की हांव कन्नौज सीट पर लगी है.

झारखंड की चार लोकसभा सीट सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू की जनता अपना प्रतिनिधि मतदान कर चुन रही है. 

NSIT
Nsmch

 पश्चिम बंगाल की आठ  बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम लोकसभा की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है.

मध्य प्रदेश की आठ सीट  देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है.

 ओडिशा की चार सीट नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है. 

 महाराष्ट्र की ग्यारह सीट नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है. 

आंध्र प्रदेश के पच्चीस सीट अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ले, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडपा, नेल्लोर, तिरुपति , राजमेत, चित्तूर की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है. 

तेलंगाना की सत्रतरह  आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगिर, वारंगल, महबूबाबाद, खम्ममकी जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है. 

जम्मू और कश्मीर एक सीट श्रीनगर में मतदान जारी है. श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है.

आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ राज्य की 175 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा.