LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

जिला पदाधिकारी अरवल का जन संवाद कार्यक्रम,कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों कराया गया अवगत, लोगों ने खुलकर बताई समस्याएं

 जिला पदाधिकारी अरवल का जन संवाद कार्यक्रम,कल्याणकारी योजनाओ

अरवल-जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में कुर्था प्रखण्ड के इब्राहिमपुर पंचायत के मंगराहाट में एवं कोदमरई पंचायत के पैनाठी गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा इब्राहिमपुर पंचायत एवं कोदमरई पंचायत की जनता को कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को पूर्णरूप से अवगत कराना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों का अनुभव प्राप्त करना है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार के द्वारा बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है। जिससे की जिले की लगभग जनता लाभांवित हो रही है एवं अपने जीवन को सही दिशा में सकारात्मक प्रभाव के साथ आगे बढ़ा रही है। इन्हीं सब कल्याणकारी योजनाओं का और भी बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए एवं योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता तक पहुँच सके, इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम का एक उद्देश्य यह भी है कि जितनी कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है, क्या उसके अलावा और भी कोई योजना चलाई जानी चाहिए, जिससे कि जन कल्याण हो सके यह भी सुझाव प्राप्त करना है। 

अगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आम जनता के बीच जिला पदाधिकारी के द्वारा संवाद स्थापित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नये मतदाता को जोड़ने के लिए प्रपत्र 06 में आवेदन किये जाना है। वैसे व्यक्ति जिनका 18 वर्ष 2024 के 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई या 01 अक्टूबर को पूर्ण होगा वह भी मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु प्रपत्र 06 में आवेदन दे सकते है। किसी प्रकार के संसोधन हेत प्रपत्र 08 का भरा जाना अनिवार्य है। अगर किसी व्यक्ति का इपिक कार्ड खराब हो गया है या गूम हो गया है तो उस दशा में प्रपत्र 08 भरा जायेगा। अगर किन्हीं को अपने वोटर कार्ड में किसी प्रकार का संसोधन करवाना है तो भी प्रपत्र 08 ही भरा जाएगा। दिव्यांग जन को मार्क करने हेतु भी प्रपत्र 08 का भरा जाना अनिवार्य है। 

जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गई की सभी लोग जल्द से जल्द मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा लें जिससे अगामी आने वाले चुनाव में वह अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने इसके बाद प्रत्येक विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया कि वे एक-एक कर अपने विभाग से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता के बीच जानकारी उपलब्ध करायेंगे। इस क्रम में जिले के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी आम लोगों को दी गई एवं उनसे निवेदन किया गया कि इन योजनाओं का लाभ समुचित प्रकार से उठाएं तथा अपना सुझाव भी जिला प्रशासन के सामने रखें। 

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा राशन कार्ड, जमीन से जुड़े मामलें, पैक्स के चुनाव आवास योजना, नल जल योजना इत्यादि से संबंधित मामलों के लिए पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया गया। इस क्रम में सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं समस्याओं के निष्पादन के लिए लोगों से लिखित आवेदन प्राप्त किया गया। सभी आवेदनों को विभागानुसार अलग-अलग कर संबंधित विभागों को निष्पादन के लिए निदेशित किया गया। साथ ही इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य विभाग, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं अन्य विभागों से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं का नारायण युवा कला जत्था द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।

NSIT
Nsmch