LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल जिले में भी तेजी से फलफूल रहा है देह व्यापार का धंधा, रेस्ट हाउस में छापेमारी में दो युवतियां सहित छह धराए

अरवल जिले में भी तेजी से फलफूल रहा है देह व्यापार का धंधा, र

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में अब देह व्यापार का धंधा शुरु हो गया है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब नगर थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर बैदराबाद बस स्टैंड के समीप गुरुवार की रात एक रेस्ट हाउस एंड मैरेज हॉल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जहां से पुलिस ने दो युवतियों और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही होटल मालिक मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि पुलिस  को इसकी सूचना मिली थी कि रेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। पुलिस ने होटल से दो युवती को रेस्क्यू किया। साथ ही होटल के मैनेजर रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के तेजपुरा निवासी पवन कुमार, करपी के शेरपुर निवासी परवेज मुशर्रफ, मेहंदिया थाना क्षेत्र के तिवारी बिगहा निवासी मुकेश कुमार और चंचल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों युवती को स्वजन को सुपुर्द करने की तैयारी की चल रही थी। 

Diarch GO

छापेमारी टीम में एसडीपीओ कृति कमल, पुलिस इंस्पेक्टर नीलमणि, नगर थाना अध्यक्ष अली साबरी समेत पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस इंस्पेक्टर नीलमणि के बयान पर महिला थाने में होटल संचालक समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

रेस्ट हाउस संचालक फरार

फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर देह व्यापार रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है। वहीं पुलिस ने होटल से सीसीटीवी का फुटेज भी जब्त कर जांच  शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch