LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

अजीबोगरीब परिधानों के कारण चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद की बढ़ी मुश्किलें ... मुंबई पुलिस ने कसा शिकंजा, अब होगी यह कार्रवाई

अजीबोगरीब परिधानों के कारण चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद क

DESK. आए दिन अपने अजीबोगरीब परिधानों की वजह से चर्चा का केंद्र बनी रहने वाली  उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के इस एक्शन से उर्फी जावेद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गिरफ्तारी के फर्जी वीडियो के जरिये मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में सोशल मीडिया ‘इंफ्लूयंएसर’ उर्फी जावेद के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। 

उर्फी जावेद की कथित गिरफ्तारी वाले वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पर कहा, ‘‘अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है- प्रतीक चिह्न और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है।

पुलिस ने कहा, ‘‘भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।”

पुलिस ने कहा, आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है। धारा 171 धोखाधड़ी के इरादे से लोक सेवक द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पोशाक पहनने या टोकन ले जाने से संबंधित है, जबकि धारा 419 दूसरे का वेष धारण करके धोखाधड़ी से संबंधित है।

NSIT
Nsmch