LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

प्रधानमंत्री ने शांभवी चौधरी को बेटी बनाकर दिया जीत का आशीर्वाद, कहा - यह देश की सबसे छोटी उम्र की उम्मीदवार

प्रधानमंत्री ने शांभवी चौधरी को बेटी बनाकर दिया जीत का आशीर्

SAMASTIPUR : आज दरभंगा के राज मैदान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने एक दलित महिला (शाम्भवी) जो कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थीत उम्मीदवार है। उसे अपनी बेटी बताया है। जिसके बाद क्षेत्र वासियों में हर्षोल्लास हैं। समस्तीपुर की जनता ने प्रधानमंत्री के बेटी वाले बयान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीएम को आश्वासत किया समस्तीपुर की महान जनता देश के सबसे कम उम्र की बेटी को चुनाव जीताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी। 

शांभवी को बताया सबसे योग्य उम्मीदवार

प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर दाखिल हुए उन्होंने समस्तीपुर से एनडीए के उम्मीदवार शांभवी चौधरी को अपने पास बुलाया और उनके शिक्षा दीक्षा के बारे में पूरी जानकारी ली जब प्रधानमंत्री को  शांभवी जी ने बताया कि उनकी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के बेहतरीन कॉलेज से हुई है और वह न केवल इस चुनाव में सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार है बल्कि शिक्षा के मामले में भी सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। 

Diarch GO

बिटिया कहकर किया संबोधित, दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री इससे बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने शांभवी के सर पर हाथ रखते हुए उसे भरपूर आशीर्वाद दिया प्रधानमंत्री जब मंच पर अपने भाषण के लिए चढ़े तो उन्होंने तुरंत इस जानकारी को सार्वजनिक किया उन्होंने मंच से ही ऐलान किया की शांभवी चौधरी जो कि इस देश की 2024 के चुनाव में सबसे कम उम्र की महिला उम्मीदवार है और एक दलित परिवार से आती है वह मेरी बिटिया जैसी है और उसे सब लोग जिताएं और उसे आशीर्वाद दें। 

प्रधानमंत्री का मकसद साफ था कि एनडीए महिलाओं को राजनीति में न केवल भरपूर मौका दे रही है बल्कि उसका भरपूर साथ भी दे रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह साफ कर दिया कि अगर शांभवी चौधरी जीत के आती है तो वह केवल एक सांसद नहीं रहेगी उन्हें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है और बड़ी संभावना है कि वह केंद्र सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी संभाले।

NSIT
Nsmch