LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में पोस्टमास्टर का बेटा बना सब इंस्पेक्टर,रोशन किया पूरे इलाके का नाम, परिजनों में हर्ष का माहौल

अरवल में पोस्टमास्टर का बेटा बना सब इंस्पेक्टर,रोशन किया पूर

अरवल- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को सब इंस्पेक्टर तथा अलग-अलग पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें अरवल जिला अंतर्गत कुर्था प्रखंड क्षेत्र के बारा गांव निवासी आलोक कुमार ने सफलता प्राप्त किया है। परिणाम जारी होने के बाद आलोक के सफल होने पर  स्वजनों में खुशी है। कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी श्रीकांत शर्मा तथा नीलम देवी के पुत्र अलोक कुमार पुलिस अवर निरीक्षक(दारोगा) पद के लिए चयनित हुए हैं।

 बेटे की सफलता पर पिता, मां, बहन,चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी है। अलोक के पिता श्रीकांत शर्मा भारतीय डाक विभाग में पोस्टमास्टर हैं वहीं मां नीलम देवी गृहणी हैं। अलोक ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा घर से हीं हुई थी। मैट्रिक उच्च विद्यालय कुर्था से प्रथम श्रेणी से पास की। 

इंटर स्वामी बासुदेवाचार्य अनुग्रह नारायण महाविद्यालय दरहेटा लारी से साइंस (गणित) से प्रथम श्रेणी से पास की। ग्रेजुएशन साइंस विषय से स्वामी बासुदेवाचार्य अनुग्रह नारायण महाविद्यालय दरहेटा लारी से प्रथम श्रेणी से पास की। अलोक के चाचा बालमुकुंद शर्मा बताते हैं कि वह दारोगा परीक्षा की तैयारी को लेकर परिवार से अलग पटना में रहकर तैयारी करता था। पढ़ाई के प्रति उसकी लगनशीलता सार्थक हुई। सब इंस्पेक्टर का पद हासिल कर उसने परिवार सहित गांव का भी नाम रौशन किया है। 

अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अलोक कुमार ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं चाचा एवं परिवार के अन्य सदस्यों को जाता है। युवाओं से अपील करते हुए अलोक ने कहा कि परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुंदन कुमार