LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

अरवल में लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद,

ARWAL : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी कड़ी में अरवल पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में दारोगा शमशेर आलम, अपर थानाध्यक्ष कलेर थाना, दारोगा परदेशी कुमार, कलेर थाना एवं कलेर थाना के सशस्त्र बल द्वारा एन०एच० 139 पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा था। 

जाँच के क्रम में एक MARUTI SWIFT DEZIRE कार निबंधन सं०-JH01X 9721 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने लगा। जिसके बाद वाहन का पीछा कर सशस्त्र बल के सहयोग से उसे दिलावरपुर मोड़ के पास पकड़ लिया गया। पकड़ाये ड्राईवर ने पूछताछ के दौरान अपना नाम धर्मेन्द्र महतो उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-महेश महतो, सा०-ईट भटा इचड़ा,थाना-जादूगोड़ा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, राज्य-झारखण्ड बताया। 

Diarch GO

इस वाहन का जब विधिवत् तलाशी लिया गया तो गाड़ी में अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गया। उक्त वाहन में OLD MONK XXX RUM का 750 एम०एल० का 113 बोतल, BLACK TIGER WHISKY का 750 एम०एल० का 47 बोतल कुल 160 बोतल में कुल 120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही कार ड्राईवर धमेन्द्र महतो उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-महेश महतो, सा० ईटा भटा इचड़ा, थाना-जादूगोड़ा, जिला-पूर्वी सिंह भूम, राज्य-क्षारखण्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस संबंध में कलेर थाना में बिहार मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्एज किया गया। वहीँ कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का भी पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट