LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में ट्रक पर लोड 870 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

अरवल में ट्रक पर लोड 870 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने किया बर

ARWAL : जिले के कलेर थाने के पुलिस ने एक ट्रक से 870 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर मद्य निषेध नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु अरवल जिले के प्रत्येक थाना द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर डीएसपी कृति कमल के नेतृत्व में कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं सशस्त्र बल द्वारा एन एच 139 कलेर पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। 

इस संबंध में प्रेस वार्ता कर डीएसपी कृति कमल ने बताया की एन एच 139 कलेर पुल के समीप कलेर पुलिस के द्वारा विशेष वाहन जांच चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 12 चक्का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आर जी 19 जीसी 09943 आते हुए दिखाई दिया। जिसे पुलिस बल द्वारा रोकने का इशारा किया। पुलिस बल को देखकर चालक गाड़ी को तेज कर भागने लगा। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा उससे पीछा करते हुए कलेर बाजार शिव मंदिर के समीप जप्त कर लिया गया।

इसके बाद ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस को संदेह हुआ कि इसमें अवैध रूप से शराब है। जहां पुलिस द्वारा गाड़ी को जप्त कर थाना परिसर लाई गई तो 870 कार्टून 25832 बोतल में कुल मिलाकर 7735 लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया। 

गिरफ्तार वाहन चालक रविंद्र कुमार ,पिता जगदीश  कुमार, थाना रामसर, जिला वाड़मेड का रहने वाला बताया जाता है। इस संबंध में  कलेर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है, फिलहाल गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट