LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

पुलिस ने 10 चक्के वाले ट्रक पर लदा 559 कार्टन विदेशी शराब किया जब्त, राजस्थान का चालक हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने 10 चक्के वाले ट्रक पर लदा 559 कार्टन विदेशी शराब कि

ARWAL : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं इसी के आलोक में सोमवार रात्रि को अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में कलेर थानाध्यक्ष फुलचन्द यादव एवं थाना के सशस्त्र बल के द्वारा एनएच 139 पर नंदनी होटल के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा था। जाँच के कम में एक दस चक्का अशोक लेलैंड ट्रक जिसका निबंधन सं.-RJ19GB 3240 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस बल के द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने लगा।

 तभी उक्त वाहन का पीछा कर पुलिस ने कलेर बाजार तिनमुहानी के पास पकड़ लिया। पकड़ाये ड्राईवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम कालू राम, उम्र-39 वर्ष, पिता खेता राम, ग्राम-राजाबेरी, थाना-पचपहरा, जिला-बाड़मेड़ (राजस्थान) बताया तथा भागने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

उक्त वाहन का विधिवत तलाशी  के दौरान उसमें अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गया। उक्त वाहन में 559 कार्टन में 14752 बोतल में कुल 4944.9 लीटर इम्पीरियल ब्लू कम्पनी का विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही ट्रक ड्राईवर कालू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में कलेर थाना कांड सं.-177/2023, दिनांक-28.11.2023, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो. अधि. 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

बरामदगी :-

1. कार्टन में 14752 बोतल में कुल 4944.9 लीटर इम्पीरियल ब्लू कम्पनी का विदेशी शराब 2. एक दस चक्का अशोक लिलैण्ड ट्रक निबंधन सं.-RJ19GB 3240

3- एक काला रंग का सैमसंग कम्पनी का मोबाइल।