LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में ट्रक पर लोड 207 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

अरवल में ट्रक पर लोड 207 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने किया बर

ARWAL : सोमवार को उत्पाद विभाग अरवल की टीम ने मेहंदिया थानांतर्गत एनएच 139 मुख्य सड़क से शराब से लदे एक ट्रक को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक औरंगाबाद से पटना जा रही थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा नित्य दिन की भांति सोमवार को भी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। 

इसी दौरान औरंगाबाद की तरफ से आ रही ट्रक को एनएच 139 मुख्य सड़क पर राजकीय स्कूल के पास संदेह के आधार पर रुकवाया गया एवं जब हैंड स्कैनर की मदद से जांच की गई तो ट्रक के अंदर से शराब होने की पुष्टि हुई। जब ट्रक की और विस्तृत रूप से जांच की गई तो ट्रक के अंदर से कुल 207 कार्टून में 4944 बोतल में 1850.76 लीटर इंपिरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब पाया गया। 

Diarch GO

इसके बाद ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम गुड्डू कुमार औरंगाबाद जिले का रहनेवाला बताया। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हमें यह ट्रक औरंगाबाद में मिला था। जिसे पटना पहुंचाना था। लेकिन महेन्दिया के पास पकड़े गए। इस अवसर पर सहायक अवर निरीक्षक सरोज कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट