LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल और पटना में पुलिस को मिली सफलता, थर्नट और देशी कट्टा के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार

अरवल और पटना में पुलिस को मिली सफलता, थर्नट और देशी कट्टा के

ARWAL : जिले के कुर्था थाना की पुलिस को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुर्था पुलिस ने एक देशी थर्नट, एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन एवं तीन राउंड कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने कुर्था थाना में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार प्रत्येक थानास्तर पर एक विशेष छापेमारी दल (QRT) का गठन किया गया है। 

उक्त टीम द्वारा प्रत्येक दिन प्रत्येक थाना क्षेत्र के चिन्हित विभिन्न स्थलों पर छापेमारी रेड की जा रही है तथा मद्य निषेध नीति को प्रभावी करने हेतु मुख्य मार्गो पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी आलोक में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 29 मार्च की रात्रि करीब 12.00 बजे कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार एवं विशेष छापेमारी दल के साथ छापेमारी अभियान में जा रहे थे। तभी मुसाढ़ी मुसहरी के समीप स्थित नहर पर बने पुल के समीप एक मोटरसाईकिल पर दो सवार व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस की गाड़ी को देख उक्त मोटरसाईकिल चालक गाड़ी घुमाकर भागने लगे। शक के आधार पर मोटरसाईकिल का पीछा किया गया। 

पुलिस को पीछा करते देख दोनों व्यक्ति मोटरसाईकिल छोड़कर खेत के रास्ते भागने लगे। जहाँ सशस्त्र बलों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति बैग को अंधेरे में फेककर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़ाये व्यक्ति संजय कुमार, पिता-उमेश यादव, ग्राम-मुसाढ़ी, थाना-कुर्था, जिला-अरवल का विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति के पीठ साईड में शर्ट के अन्दर एक अवैध देशी थरनट (थ्रिनट) रखा हुआ पाया गया। साथ ही फेके गये बैग का विधिवत तलाशी लेने पर बैग में एक देशी पिस्टल तथा दो मैग्जिन एवं तीन राउण्ड कारतुस पाया गया। वहीं होंडा साइन मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अंधेरे का फायदा उठा भागा दूसरे युवक की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में कुर्था थाना काण्ड सं0 115/24, दिनांक 30.03.2024, धारा- 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास में खंगालने में जुटी हुई है। प्रेस कॉम्फ्रेन्स में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार भी मौजूद रहें।

वहीँ पटना से सटे मसौढ़ी के भगवान गंज थाना क्षेत्र के करवा गांव से पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देशी कट्टा और 9 कारतुस बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर जहानाबाद थाना में पूर्व से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमे हत्या के भी मामले शामिल हैं। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जो जमीन से जुड़े कारोबार में भगवान गंज आया हुआ था।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन के साथ पटना से सुजीत की रिपोर्ट