LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, बोलेरो के साथ लूटी गयी ट्रक किया बरामद

अरवल में ट्रक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधियों

ARWAL : बीते 26 दिसम्बर को ट्रक का चालक रमेश सिंह उम्र-37 वर्ष पिता-स्व० लक्ष्मण सिंह ग्राम-कोनी थाना-मुरार, जिला-बक्सर ट्रक पर बड़गाँव टेकारी से धान लोड कर रात्रि 09:30 बजे बक्सर के लिए प्रस्थान किया था। उक्त ट्रक जब किंजर थानान्तर्गत बारह माईल अतौलह के बीच बड़ा पुल से करीब 100 गज आगे पहुँची थी। तभी एक बोलेरो गाड़ी पर सवार 06 अज्ञात अपराधियों के द्वारा ट्रक को रोकवाकर ट्रक पर सवार चालक एवं सह-चालक को बोलेरो में जबरदस्ती बैठाकर धान लोडेड ट्रक को लेकर भाग गया था और चालक एवं सह चालक को बोलेरो से बीच रास्ते में उतार दिया था। 

तब चालक के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 पर दिया गया। करपी थाना डायल 112 की गाड़ी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर ट्रक चालक एवं सह-चालक को थाना पर लाया गया था। उक्त घटना के संबंध में चालक रमेश सिंह के फर्द बयान के आधार पर किंजर थाना काण्ड संख्या 165/23 दिनांक-27.12.2023 धारा-394 भा०द०वि० दर्ज किया गया। 

Diarch GO

कांड दर्ज होने के बाद अरवल पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित गति से कांड का उदभेदन करते हुए घटना में संलिप्त सिल्वर रंग का बोलेरो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नं0-BR02R8078, लूटी गयी ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0-BR44GA1310 (धान राहित) के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से सिल्वर रंग का बोलेरो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नं0-BR02R8078 लूटी गयी ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0-BR44GA1310 (धान राहित),चार स्मार्ट मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। 

शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है। छापेमारी टीम में पु०नि० धनंजय कुमार, किंजर थाना। पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कुर्था। पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष किंजर थाना। पु०अ०नि० जयकिशोर पासवान, प्रभारी प्रहार टीम, अरवल, पु०अ०नि० सिन्टू कुमार, प्रभारी जिला आसूचना इकाई, अरवल तथा प्रहार टीम के सशस्त्र बल एवं किंजर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट