LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में पतंजलि प्रोडक्ट के सप्लायर से लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

अरवल में पतंजलि प्रोडक्ट के सप्लायर से लूट मामले का पुलिस ने

ARWAL : पतंजलि प्रोडक्ट के सप्लायर से 30 हजार लूट मामले में अरवल पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर ही लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को धर दबोचा। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया की 16 मार्च को अंकित की गयी काण्ड में लूटी गई राशि तथा अज्ञात अपराधकर्मियों का पता लगाने हेतु तत्काल पुलिस अधीक्षक अरवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशन में पु०नि० अजय कुमार सिंह कुर्था अंचल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। 

इस टीम में जिला आसूचना इकाई टीम अरवल एवं परि०पु०अ०नि० धीरज कुमार अरवल थाना को शामिल किया गया। जिला आसूचना इकाई, अरवल के द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए दिनांक-19/20. 08.2024 की रात्रि में घटना में शामिल चार अप्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार उम्र-24 वर्ष पिता०-राम प्रसाद, सा०-भदासी, थाना-अरवल 2. श्रीकांत कुमार उम्र-22 वर्ष पिता०-विगन सिंह, सा०-वस्ती बिगठा, थाना-रामपुर चौरम 3. फनीस कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-देवेन्द्र सिंह, सा०-अलावलचक, थाना-रामपुर चौरम 4. संदीप कुमार उर्फ गुग्णा उम्र 22 वर्ष पे०-रामईकबाल सिंह, सा०-कटेसर, थाना-रामपुर चौरम सभी जिला-अरवल को गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्‌भेदन किया गया। 

Diarch GO

वहीं उसके पास से लूटी हुई पिट्ठू बैग,घटना के समय पहना हुआ कपड़ा,घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

बताते चलें कि पतंजली प्रोडक्ट का सप्लायर अरवल जिले के पिपरा गांव निवासी मुन्ना कुमार, पिता-लाल बिहारी साव करपी एवं शहर तेलपा बाजार में पतंजलि प्रोडक्ट के सप्लाई का पैसा कलेक्शन कर दिनांक-16.03.2024 को टैम्पु नं0-BR01PJ2750 से बैदराबाद जा रहे थे। इसी बीच शहरतेलपा थाना क्षेत्र के महावीरगंज मोड़ के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार चार व्यक्ति टैम्पु को रोक कर मुन्ना कुमार के पास से पतंजली प्रोडक्ट का कलेक्शन किया हुआ कुल-30000/-रूपया लूट लिया था। जिस संबंध में मुन्ना कुमार पिता-लाल बिहारी साव के लिखित आवेदन के आधार पर शहर तेलपा थाना कांड सं0-10/2024 दर्ज किया गया था।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट