LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

घर के दामाद को मौत के घाट उतारनेवाले पिता पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेटी के दूसरे धर्म में शादी करने से थे नाराज

घर के दामाद को मौत के घाट उतारनेवाले पिता पुत्र को पुलिस ने

HAJIPUR :  वैशाली पुलिस ने संतोष कुमार की हत्या मामले में फरार चल रहे पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है जिसे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत दोनों को जेल भेज दिया। विदित हो कि पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी सतनारायण चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की हत्या बीते 15 जनवरी की रात कर दी गई थी और शव को उसके बांस बगीचे में लटका दिया गया था। लेकिन पुलिस के द्वारा हत्यारे की गिरफ्तार नहीं करने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क मार्ग को भी पुर्व में जाम कर दिया गया था और कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन की गई थी। 

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  शौकत अली और मोहम्मद रुस्तम को दबोच लिया है बताया गया है कि शौकत अली के 21 वर्षीय पुत्री मूसरत खातून ने 3 महीना पहले दिल्ली जाकर संतोष कुमार से शिव पार्वती मंदिर में शादी की थी। लड़की ने शादी का विडियो भी जारी की थी। 

इसी को लेकर लड़की के परिजनों के द्वारा पातेपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराते हुए पुलिस से दबिश बनवाई गई थी। दबिश पड़ने पर सन्तोष ने शौकत को घर लाया था और पुलिस को सौंप दिया था लेकिन जब लड़की से न्यायालय ने ब्यान लिया तो लड़की लड़के के साथ रहने की सहमति जताई थी लेकीन लड़की को पुलिस ने उसी के परिजन को सौंप दिया था। 

लेकिन शादी कर लेने की रंजिश में लड़की के पिता और भाई ने युवक को घर से बुलवाकर हत्या कर शव को बास बगीचा में लटका दिया था। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस के प्रति लोगो में व्यापक गुस्सा था। 

NSIT
Nsmch

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में वैशाली पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि संतोष कुमार की हत्या मामले को गंभीरता से देखते हुए शौकत अली और उसके पुत्र रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत दोनों को जेल भेज दिया गया है।