LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में पेट्रोल पंप मैनेजर हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक किया बरामद

अरवल में पेट्रोल पंप मैनेजर हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने क

ARWAL : पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या कांड में शामिल तीन अपराधियों को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों पर कहर बनकर टूटी करपी थाने की पुलिस ने पहले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके बाद अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि दिनांक-19.03.204 की रात्रि को भाष्कर इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के मैनेजर राजेश कुमार की अज्ञात अपराधियों के द्वारा मुंद्रिका प्रसाद प्रतिमा के पास में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

इस संबंध में मृतक के भाई चन्द्रेश कुमार के फर्द बयान के आधार पर करपी थाना कांड सं0-85/2024,दिनांक-20.03.2024, धारा-302 भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। काण्ड के त्वरित उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु राजेन्द्र कुमार भील, पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक कुर्था अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर काण्ड के मुख्य आरोपी गुड्डु कुमार उर्फ पंकज उम्र 21 वर्ष पिता राम रतन सिंह, ग्राम-हंसराज बाग, थाना-करपी, जिला-अरवल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

गुड्डु कुमार उर्फ पंकज कुमार के निशानदेही पर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त सुधीर कुमार पिता स्व० झलकदेव सिंह, ग्राम-महुआ बाग, एवं दीपक कुमार पिता-अमरेश सिंह, ग्राम-आनंद बाग दोनो थाना-करपी, जिला-अरवल को गिरफ्तार किया गया तथा सुधीर कुमार के घर से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट