LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

लूट की बाइक के साथ चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

लूट की बाइक के साथ चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पे

HAJIPUR : वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र एवं गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए 4 लूट की घटना में शामिल चार अपराधियों गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के पास से पुलिस ने तीन बाइक चार मोबाइल बरामद किया है। इसकी जानकारी वैशाली एसपी हर किशोर राय अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। 

एसपी ने बताया कि नगर एवं गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में लूट की चार घटनाओं में शामिल 4 अपराधी को मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी नगर थाना के नखाश चौक निवासी मयंक कुमार उर्फ मयंक निषाद, रोहित कुमार ठाकुर उर्फ सन्नी, वैशाली थाना क्षेत्र के विशुनपुर पलटू निवासी सतीश कुमार एवं विक्की कुमार बताया गया है। 

एसपी ने बताया कि उक्त अपराधी जढुआ में एक पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहा था। पेट्रोल पंप लूट करने के लिए पहले लोगों से मोटरसाइकिल लूट रहा था। उन्होंने बताया कि बीते 14 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल रोड एवं 6 अप्रैल को कोनहारा घाट रोड में जढुआ पेट्रोल पंप के पास एवं 8 अप्रैल को राजेन्द्र मोर के पास मोटरसाइकिल लूट की घटना प्रतिवेदित हुई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल नगर थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में शामिल 4 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ के क्रम में उक्त घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।  बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश रोहित कुमार ठाकुर का अपराधिक इतिहास है।

NSIT
Nsmch

REPORT - RISHAV KUMAR