LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को विदेशी हथियार एवं भारी मात्रा में गोली के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को विदेशी हथियार एवं भ

JAHANABAD :  जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना की पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। यहां पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे कुल 5 अपराधियों को विदेशी हथियार एवं भारी मात्रा में गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो विदेश निर्मित पिस्टल एक देसी कार्बाइन 28 जिंदा गोली 6 खोखा, दो खाली मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है। 

इस मामले में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पल्या गांव निवासी गोलू कुमार उर्फ बंगाली को गोली लगने की सूचना पर स्थानीय मखदुमपुर थाना की पुलिस उस गांव में जाकर जब जांच पड़ताल की तो यह बात सामने निकल कर आई की गोलू कुमार उर्फ बंगाली के साथ चार अन्य लोगों द्वारा डकैती की योजना पल्या गांव के बधार में बनाई जा रही थी। इस दौरान हथियार को चेक करने में गोलू उर्फ बंगाली को दाहिने जांघ में गोली लग गई। 

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गोलू से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपने गैंग में शामिल चार अन्य लोगों का नाम बताया जिसकी निशानदेही पर सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने दो बिदेशी पिस्टल एक देसी करवाई 28 जिंदा गोली दो पिस्टल का खाली मैगजीन तीन मिसफायर गोली एवं 6 खोखा पुलिस ने बरामद किया है। 

इन सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है एवं पुलिस गिरफ्तार सभी लोगो का  आपराधिक इतिहास भी खंगालने जुट गई है। पुलिस और भी सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट