LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

चुनाव प्रचार को लेकर पहली बार पंजाब पहुंचे पीएम मोदी, किसानों ने जमकर किया विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला

चुनाव प्रचार को लेकर पहली बार पंजाब पहुंचे पीएम मोदी, किसानो

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सभाओं और रैलियों का दौर जारी है। सभी नेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल अगल राज्यों में जाकर एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी पंजाब दौरे पर पहुंचे। जहां किसानों ने उनकी कई जगहों पर जोरदार विरोध किया। बता दें कि, ऐसा पहली बार हुआ था जब पीएम मोदी चुनावी प्रचार करने पंजाब गए हुए थे। 

वहीं प्रधानमंत्री ने पंजाब दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पटियाला, गुरदासपुर और जालंधर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया लेकिन किसानों ने भी कई जगहों पर सड़कों पर उतरकर उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पीएम मोदी ने पंजाब में अपनी चुनावी सभाओं में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला और कहा कि वैसे तो ये दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं लेकिन पंजाब में एक-दूसरे से लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 1971 में जब भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था, अगर वह उस वक्त प्रधानमंत्री होते तो पहले पाकिस्तान से करतारपुर साहिब लेते और उसके बाद ही 90000 पाकिस्तानी फौजियों को छोड़ते। मोदी ने कहा कि आज पंजाब के सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मोदी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य नशे के दलदल में धंस रहा है और इस पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटियाला से बीजेपी की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के समर्थन में चुनावी जनसभा की। गुरदासपुर से बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट मांगे। तो वहीं जालंधर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा की। वहीं इस दौरान किसानों ने पीएम मोदी का पुतला जलाकर विरोध किया। 

NSIT
Nsmch