LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पीके का नीतीश पर तंज,बोले- बिहार में दो ही दल, एक लालू जी का लालटेन और दूसरा मोदी जी का भाजपा, नीतीश का पता ही नहीं कि कब वे लालटेन पर लटकेंगे और कब कमल के फूल पर बैठ जाएंगे

पीके का नीतीश पर तंज,बोले- बिहार में दो ही दल, एक लालू जी का

सहरसा: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सहरसा के सोनबरसा ब्लॉक से पदयात्रा शुरू कर दी है। बारिश में भींग-भींगकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की बातों और भाषणों से लोग इस कदर प्रभावित हैं कि बारिश में भींग-भींगकर पदयात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिला रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि हमारे पास विकल्प ही नहीं है, हम किसको वोट दें? बिहार में तो दो ही दल है, एक लालू जी का लालटेन और दूसरा मोदी जी का भाजपा। नीतीश जी का पता ही नहीं कि कब वे लालटेन पर लटकेंगे और कब कमल के फूल पर बैठ जाएंगे? हमने ये संकल्प लिया है अगर भगवान ने हमें जो बुद्धि, ताकत दी है, लोग कहते हैं हम जिसका हाथ पकड़ लें, वो राजा हो जाता है। तो इस बार संकल्प लेकर आए हैं, किसी दल और नेता का नहीं, आपका हाथ पकड़े हैं। जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही गांव-गांव घूमकर मथकर आपके बीच से ऐसे लोगों को निकालेंगे, जो आपके बच्चों के लिए बढ़िया पढ़ाई-रोजगार की व्यवस्था करे। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपके पास पैसा-संसाधन नहीं है तो कोई बात नहीं है, आपको राजनीति की समझ नहीं है तो कोई बात नहीं है, आपके बाप-दादा राजनीति में नहीं है तो कोई बात नहीं है। बिहार में व्यवस्था बदलने के लिए, अपने बच्चों के तकदीर के लिए नया विकल्प बनाना है तो व्यवस्था, राजनीति की चिंता अपने भाई-बेटे प्रशांत किशोर पर छोड़िए। आप खड़े होईए, हम आपकी मदद में लगेंगे और समाज को जोड़कर नई व्यवस्था बनाइए।

बता दें कि प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बरैठ गांव के राम जानकी मंदिर मैदान में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। उसके बाद तम्कुल्हा बरैठ भगवती स्थान होते हुए अमृता बरैठ में स्थानीय लोगों के साथ समस्याओं पर चर्चा की। फिर वे तिलाठी गोलमा पूर्वी पतरघाट होते हुए सखोरी गोलमा तक गए और यही रात्रि विश्राम किया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह