LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

हवा-हवाई टाउनशिप ! बिहटा के समीप बसने वाले 'पिंक सिटी' का भी RERA निबंधन नहीं ? पर 'प्लॉट' में निवेश को लेकर जारी है प्रचार-प्रसार

हवा-हवाई टाउनशिप ! बिहटा के समीप बसने वाले 'पिंक सिटी' का भी

PATNA:  पटना से सटे बिहटा-नौबतपुर इलाके में बड़े पैमाने पर टाउनशिप बसाने का काम चल रहा है. इनमें तो कई प्रोजेक्ट रेरा निबंधित हैं तो कुछ प्रोजेक्ट हवा में ही है. यानि बिना निबंधन के ही अवैध तौर पर टाउनशिप बसाने का खेल किया जा रहा है. बिहटा और नौबतपुर में बिना निबंधन वाले प्रोजेक्ट की भरमार है. पटना से बिहटा जाने वाली हाईवे पर एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है पिंक सिटी. नाम है पिंक लेकिन यहां भी ब्लैक का बड़ा खेल है. यानि यह प्रोजेक्ट भी रेरा निबंधित नहीं है. क्यों कि रेरा में इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

पटना से बिहटा जाने वाली सड़क पर एक डेवलपर्स के द्वारा हाईटेक टाउन पिंक सिटी प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा. जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट शिवाला- बिहटा के बीच में बेला के समीप एक बड़े स्कूल के समीप है. इस प्रोजेक्ट का भी विभिन्न सोशल साइट पर प्रचार-प्रसार किय़ा जा रहा. पिंक सिटी फेज-1 के ब्लॉक-2 के बारे में भी बजाप्ता जानकारी दी गई है. प्रति स्कॉयर फीट रेट से लेकर अन्य जानकारी भी साझा की गई है, पर रेरा निबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. रेरा में भी पिंक सिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. सोशळ मीडिया में जारी पिंक सिटी के पोस्टर में लिखा गया है..निवेश आपका ...साथ हमारा. इसके अलावे प्रोजेक्ट का लोकेशन व कई अन्य जानकारी दी गई है. 

NSIT
Nsmch