LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Pitru Paksha: यहां पिंड दान करने से प्रेतयोनि से मिलती है मुक्ति, सत्तू उड़ाने की है अनूठी परंपरा

Pitru Paksha: यहां पिंड दान करने से प्रेतयोनि से मिलती है मु

Pitru Paksha: गया के प्रेतशिला पर्वत पर पिंडदान की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जहां विशेष रूप से उन लोगों के लिए पिंडदान किया जाता है जिनकी अकाल मृत्यु होती है। यहां पर "सूतक" लगा रहता है, और सूतक काल के दौरान सत्तू का सेवन वर्जित माना जाता है। पिंडदान के बाद ही सत्तू का सेवन किया जा सकता है। इसीलिए, पिंडदान करने वाले श्रद्धालु प्रेतशिला वेदी पर आकर सत्तू उड़ाते हैं और प्रेत आत्माओं से आशीर्वाद मांगते हैं।


धामी पंडा के अनुसार, इस पर्वत पर स्थित धर्मशिला पर पिंडदानी ब्रह्मा जी के पदचिह्नों पर पिंडदान करते हैं। फिर धर्मशिला पर सत्तू उड़ाकर पांच बार परिक्रमा करते हैं और मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से अकाल मृत्यु में मरे पूर्वजों की प्रेतयोनि से मुक्ति हो जाती है। यह भी माना जाता है कि धर्मशिला में एक दरार है, जो यमलोक तक जाती है, और इस दरार में सत्तू का एक कण जरूर जाना चाहिए।

Diarch GO


गया और बोधगया में कुल 54 वेदी स्थल हैं, जिनमें से प्रेतशिला वेदी, ब्रह्म कुंड सरोवर, कागवली वेदी, रामशिला वेदी, राम कुंड और उत्तर मानस वेदी पर केवल धामी पंडा को ही पिंडदान कराने का अधिकार प्राप्त है। अन्य वेदी स्थलों पर गया पाल पंडा तीर्थयात्रियों से पिंडदान, श्राद्धकर्म और तर्पण का कर्मकांड संपन्न कराते हैं।

NSIT
Nsmch